April 24, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में महिला समेत कई घायल महुआ थाना के फतेहपुर पकरी गांव की घटना

भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में महिला समेत कई घायल
महुआ थाना के फतेहपुर पकरी गांव की घटना
महुआ। रेणु सिंह
भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में महिला समेत कई लोग घायल हो गए। घायलों को महुआ अनुमंडल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया। जहां से दो लोगों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर किया गया है। घटना शनिवार की पूर्वाह्न महुआ थाना के फतेहपुर पकरी गांव में घटी।
मिली जानकारी के अनुसार भूमि विवाद को लेकर ईंट-पत्थर, लाठी, डंडे, फट्ठा आदि खूब चले। जिसमें एक ओर से पति-पत्नी दया कुमारी व सत्येंद्र कुमार सिंह, दो पुत्र प्रिंस कुमार तथा आकाश कुमार घायल हो गए। घायलों में महिला दया कुमारी को अधिक जख्म होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए हाजीपुर रेफर किया गया। घरेलू ने बताया कि दूसरे पक्ष के लोग उनकी भूमि को कब्जा करना चाहते हैं। जिसको लेकर विवाद हुआ। वहीं दूसरी ओर से बिशनदेव राय, उपेंद्र राय, रविंद्र राय तथा सुबोध राय को भी चोटे आई है। इसमें विशुनदेव राय को हाजीपुर रेफर किया गया है। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई है। उधर विवाद को लेकर दो पक्षों में तनाव बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.