May 9, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

विश्व तंबाकू निषेध दिवस के शुभ अवसर पर मैं यह शपथ लेता हूं कि मैं कभी भी धुम्रपान व अन्य किसी भी प्रकार का तंबाकू उत्पादों का सेवन नहीं करूंगा

विश्व तंबाकू निषेध दिवस के शुभ अवसर पर मैं यह शपथ लेता हूं कि मैं कभी भी धुम्रपान व अन्य किसी भी प्रकार का तंबाकू उत्पादों का सेवन नहीं करूंगा

 

बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार हाजीपुर वैशाली विजय आनंद तिवारी की अध्यक्षता में विश्व तंबाकू निषेध दिवस के शुभ अवसर पर एक शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन व्यवहार न्यायालय हाजीपुर वैशाली के प्रांगण में किया गया। जिसमें सभी न्यायिक पदाधिकारीगण, कर्मचारीगण, पैनल अधिवक्तागण, अधिकार मित्र ने भाग लिया। प्राधिकार के सचिव रितु कुमारी ने उपस्थित सभी न्यायिक पदाधिकारीगण एवं कर्मचारीगण इत्यादि को शपथ ग्रहण करते हुए कहा कि विश्व तंबाकू निषेध दिवस के शुभ अवसर पर मैं यह शपथ लेता हूं कि मैं कभी भी धुम्रपान व अन्य किसी भी प्रकार का तंबाकू उत्पादों का सेवन नहीं करूंगा एवं अपने परिजनों या परिचितों को भी तंबाकू उत्पादों का सेवन नहीं करने के लिए प्रेरित करूंगा।
मैं अपने कार्यालय परिसर को तंबाकू मुक्त रखूंगा और अपने सहयोगियों को भी इसके लिए प्रेरित करूंगा।

More Stories

वैशाली में एचपीवी टीकाकरण अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 24.5 हजार टीकाकरण के साथ राज्य में अव्वल -डीएम ने समीक्षा बैठक में दिए अभियान तेज करने के निर्देश -मिशन मोड में टीकाकरण, हर पात्र किशोरी तक पहुंच बनाने पर जोर -सर्वाइकल कैंसर से बचाव में एचपीवी वैक्सीन सुरक्षित व प्रभावी -अभिभावकों से अपील: 14-15 वर्ष की बेटियों का निःशुल्क टीकाकरण कराएं वैशाली। जिले में संचालित एचपीवी टीकाकरण अभियान को लेकर जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के द्वारा आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। समीक्षा बैठक के दौरान अभियान की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया, जिसमें यह जानकारी दी गई कि जिले में अब तक 24.5 हजार किशोरियों का टीकाकरण सफलतापूर्वक किया जा चुका है। जिला पदाधिकारी द्वारा शेष लक्षित किशोरियों का टीकाकरण शीघ्र पूर्ण करने हेतु कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि सभी प्रखंडों में टीकाकरण अभियान को मिशन मोड में संचालित किया जाए। विद्यालयों एवं स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से अधिकाधिक किशोरियों तक पहुंच सुनिश्चित की जाए तथा जागरूकता गतिविधियों को और प्रभावी बनाया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की भ्रांति या संकोच के कारण कोई भी बालिका टीकाकरण से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि “एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित एवं प्रभावी है और यह सर्वाइकल कैंसर से बचाव का एक अत्यंत सशक्त माध्यम है। यह हमारी बेटियों के स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।” बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि आंगनबाड़ी सेविकाओं, आशा कार्यकर्ताओं एवं शिक्षकों के समन्वय से घर-घर तक जागरूकता फैलाते हुए पात्र किशोरियों की पहचान सुनिश्चित की जाए और उन्हें समय पर टीकाकरण से जोड़ा जाए। जिला पदाधिकारी द्वारा अभिभावकों से विशेष अपील की गई कि वे अपनी 14-15 वर्ष आयु वर्ग की बेटियों का निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण अवश्य कराएं तथा इस जनहितकारी अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी जागरूकता और सहभागिता भविष्य में गंभीर बीमारी से सुरक्षा प्रदान कर सकती है। इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें और अधिक से अधिक किशोरियों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें, ताकि एक स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज की दिशा में ठोस कदम सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.