May 10, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

मां महाकाली प्राण प्रतिष्ठा 6 दिवसीय यज्ञ को लेकर निकली भव्य शोभायात्रा

मां महाकाली प्राण प्रतिष्ठा 6 दिवसीय यज्ञ को लेकर निकली भव्य शोभायात्रा

शोभायात्रा में 251 महिलाओं और युवतियों ने की जलभरी, महुआ के कन्हौली सिहपुर में कलश शोभायात्रा के साथ 6 दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ शुरू

महुआ। रेणु सिंह

मां महाकाली 6 दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा सह अष्टयाम यज्ञ को लेकर महुआ के कन्हौली सिहपुर में गुरुवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में 251 महिलाओं और युवतियों ने गंगाजल से भरा कलश को माथे पर लेकर नगर भ्रमण किया। जिसको लेकर मनोरम दृश्य उभरा।
यह शोभायात्रा यहां कन्हौली सिंहपुर नवनिर्मित काली मंदिर से निकलकर रानीपोखर के कर्णपुरा स्थित हाईस्कूल मैदान पहुंची। जहां पर पहलेजा धाम से मंगाए गए गंगाजल को मंत्रोचार के बीच कलश में भरा गया। वहां से श्रद्धालु महिलाएं देवी देवताओं के जय घोष करते हुए उसी रास्ते 10 किलोमीटर की दूरी तय कर लोगों में आपसी प्रेम, अपनत्व, भाईचारा और सहिष्णुता का संदेश देते हुए यज्ञ स्थल पहुंची। जहां कलश को विधि विधान के साथ स्थापित किया गया। यात्रा में आगे आगे हाथी और घोड़े के साथ आर्केस्ट्रा ट्रॉली भक्ति गीत गाते चल रहे थे। जिससे श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति भरा था। कलश धारी श्रद्धालु महिलाओं के साथ काफी संख्या में युवा, बच्चे भी हाथ में देवत्व पताखे लिए चल रहे थे जो उनकी सुरक्षा और सेवा में लगे थे। बताया गया कि शुक्रवार को देवी पूजन और उनका नगर भ्रमण कराया जाएगा। वहीं शनिवार को प्राण प्रतिष्ठा मंडप प्रवेश होगा। रविवार को 24 घंटे का अष्टयाम और मंगलवार को महा भंडारा होगा। महाकाली प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ को लेकर लोगों में आस्था और भक्ति परवान पर है।

More Stories

वैशाली में एचपीवी टीकाकरण अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 24.5 हजार टीकाकरण के साथ राज्य में अव्वल -डीएम ने समीक्षा बैठक में दिए अभियान तेज करने के निर्देश -मिशन मोड में टीकाकरण, हर पात्र किशोरी तक पहुंच बनाने पर जोर -सर्वाइकल कैंसर से बचाव में एचपीवी वैक्सीन सुरक्षित व प्रभावी -अभिभावकों से अपील: 14-15 वर्ष की बेटियों का निःशुल्क टीकाकरण कराएं वैशाली। जिले में संचालित एचपीवी टीकाकरण अभियान को लेकर जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के द्वारा आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। समीक्षा बैठक के दौरान अभियान की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया, जिसमें यह जानकारी दी गई कि जिले में अब तक 24.5 हजार किशोरियों का टीकाकरण सफलतापूर्वक किया जा चुका है। जिला पदाधिकारी द्वारा शेष लक्षित किशोरियों का टीकाकरण शीघ्र पूर्ण करने हेतु कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि सभी प्रखंडों में टीकाकरण अभियान को मिशन मोड में संचालित किया जाए। विद्यालयों एवं स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से अधिकाधिक किशोरियों तक पहुंच सुनिश्चित की जाए तथा जागरूकता गतिविधियों को और प्रभावी बनाया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की भ्रांति या संकोच के कारण कोई भी बालिका टीकाकरण से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि “एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित एवं प्रभावी है और यह सर्वाइकल कैंसर से बचाव का एक अत्यंत सशक्त माध्यम है। यह हमारी बेटियों के स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।” बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि आंगनबाड़ी सेविकाओं, आशा कार्यकर्ताओं एवं शिक्षकों के समन्वय से घर-घर तक जागरूकता फैलाते हुए पात्र किशोरियों की पहचान सुनिश्चित की जाए और उन्हें समय पर टीकाकरण से जोड़ा जाए। जिला पदाधिकारी द्वारा अभिभावकों से विशेष अपील की गई कि वे अपनी 14-15 वर्ष आयु वर्ग की बेटियों का निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण अवश्य कराएं तथा इस जनहितकारी अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी जागरूकता और सहभागिता भविष्य में गंभीर बीमारी से सुरक्षा प्रदान कर सकती है। इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें और अधिक से अधिक किशोरियों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें, ताकि एक स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज की दिशा में ठोस कदम सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.