संत जोसेफ स्कूल में सावन महोत्सव का आयोजन
संत जोसेफ स्कूल में सावन महोत्सव का आयोजन
महुआ। रेणु सिंह
आज संत जोसफ विद्यालय की परिसर में सावन महोत्सव के कार्यक्रम पर बच्चों ने मानसून का स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत पटना रोटेरियन क्लब की श्रीमती मधु सिंन्हा और उनकी टीम ने दी प्रज्वलित कर किया। पटना रोटेरियन क्लब ने अपने वक्तव्य में यह कहा कि हमें अपार खुशी है कि हम बच्चों के काम आए। सुदूर देहात के बच्चे मेघावी और विलक्षण प्रतिभा के होते हैं ऐसा हमने यहां साकार रूप में देखा है। हमें खुशी है कि आज इस कार्यक्रम में हम अतिथि के तौर पर मौजूद हैं।
रोटेरियन्स ने छात्र-छात्राओं द्वारा मौसमी फलों और सब्जियों के स्टॉल की भूरि भूरि प्रशंसा की। छात्राओं द्वारा फलों और सब्जियों का इस्तेमाल में कैसे लाएं का वैज्ञानिक तरीके से प्रस्तुतीकरण किया। कक्षा वार विभिन्न विषयों पर शिक्षकों द्वारा लगाए गए कार्यशाला में विभिन्न विषयों 1-“मानसून के दिनों दिनों में अपने आप को कैसे सुरक्षित रखें”।2-“कड़कती बिजली से कैसे बचाव करें” 3-“वर्षा जल संचयन”4-“अन्न धन और अन्नपूर्णा पर किस चाचा ने बच्चों की समझ बढाई। सावन महोत्सव की इस कार्यक्रम में आम बहुत महोत्सव ने छोटे बच्चों का मन मोह लिया। सभी बच्चों ने आम महोत्सव के इस कार्यक्रम के मजे लिए। सभी बड़े बच्चों ने मिलकर”मेघा रे मेघा रे–,”घोड़े जैसी चाल हाथी जैसी दुम-सावन राजा कहां से आए तुम—और बरसो रे मेघा मेघा बरसो पर जमकर नृत्य पेश किया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य श्री विवेक ने बच्चों को श्रावण मास की बधाई देते हुए कहा कि सभी ऋतु में सावन का विशेष महत्व है। प्रकृति इस मौसम में अपने अप्रतिम सौंदर्य में होती है। आवश्यक है कि आप सभी बच्चे इस मौसम में अपना ख्याल रखें और अभिभावकों के अपेक्षाओं पर खड़े उतरें। हमारा प्रयास से कि आप अच्छी शिक्षा के साथ भविष्य में बहुत ऊंचाइयों तक पहुंचे। वही कार्यक्रम की कोऑर्डिनेटर सुश्री पूजा एवं उनके सहकर्मी ने सभी शिक्षकों द्वारा किए गए प्रयास के प्रति अपना आभार जताया।।
