May 11, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बिहार में जंगल राज को आने से रोकने के लिए एन डी ए प्रत्याशी को जीताए: अमित शाह।

बिहार में जंगल राज को आने से रोकने के लिए एन डी ए प्रत्याशी को जीताए: अमित शाह।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार।

 

महुआ (वैशाली ) महुआ विधानसभा क्षेत्र के चेहराकला प्रखंड के सेहान उच्च विद्यालय के खेल मैदान में एनडीए उम्मीदवार संजय सिंह के समर्थन में देश के गृह मंत्री अमित शाह ने विशाल जन सभा को संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए श्री शाह ने कहा वैशाली लोकतंत्र की धरती है ,जहां पर भगवान महावीर का जन्म हुआ था ।भगवान बुद्ध की कर्म स्थली रही है ,वैसे धरती को नमन करते हैं ।उन्होंने लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक दिवंगत रामविलास पासवान को याद करते हुए कहा कि 1977 में इसी हाजीपुर से गिनीज बुक ऑफ बल्ड से चुनाव जीता था।हम उन्हें नमन करते हैं।बिहार में राजनीति की दो धाराएं चल रही हैं।एक धारा एन डी ए की है, जिसमें पांच दल एकजुट होकर चुनाव लड़ रही है, दूसरी तरफ महागठबंधन है जिसमें आपस में ही तू तू मैं मैं हो रही है । बिहार में पुनः जंगल राज्य की स्थापना न हो ,इसके लिए एनडीए के सभी घटक दल एकजुट होकर चुनाव लड़ रहे हैं। कहीं किसी प्रकार की कोई मतभेद नहीं है। बिहार में जंगल राज को आने से रोकने के लिए एन डी ए प्रत्याशी को जीताए।बिहार में विकास कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि वैशाली में 1000 करोड़ की लागत से इंडस्ट्रियल पार्क का स्थापना की गई है ,जिससे जंदाहा ,राजापाकर, महुआ को विशेष लाभ मिलेगा। वैशाली में किए गए विकास कार्य में फ्लाई ओवर ,कच्ची दरगाह से राघोपुर होते हुए सिक्स लेन की स्थापना, गांधी सेतु का पुनः उद्धार ,वंदे भारत ट्रेन जैसी विकास वैशाली में की गई ।उन्होंने कहा कि महुआ में मेडिकल कॉलेज की जल्द शुभारंभ होने वाली है । उन्होंने की कहा कि हमारी सरकार ने बिहार के मुफ्त में गैस कनेक्शन, शौचालय ,5 लाख तक की आयुष्मान भारत स्वास्थ्य कार्ड ,साथ ही साथ नल का जल घर घर तक पहुंचाया जा चुका है।महुआ एवं पातेपुर की जनता से अपील की हमारे एन डी ए प्रत्याशी संजय सिंह एवं लखेंद्र रौशन को जिताकर विधानसभा में भेजे , एन डी ए की सरकार बनेगी ।युवाओं को आने वाली सरकार में एक करोड़ सरकारी, प्राइवेट नौकरी एवं रोजगार देंगे। गृह मंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर ,राम मंदिर की भी चर्चा की ।सभा की अध्यक्षता व संचालन भाजपा जिला अध्यक्ष अजब लाल साह ने की ।इस मौके पर घटक दल के सभी प्रमुख नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

More Stories

वैशाली में एचपीवी टीकाकरण अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 24.5 हजार टीकाकरण के साथ राज्य में अव्वल -डीएम ने समीक्षा बैठक में दिए अभियान तेज करने के निर्देश -मिशन मोड में टीकाकरण, हर पात्र किशोरी तक पहुंच बनाने पर जोर -सर्वाइकल कैंसर से बचाव में एचपीवी वैक्सीन सुरक्षित व प्रभावी -अभिभावकों से अपील: 14-15 वर्ष की बेटियों का निःशुल्क टीकाकरण कराएं वैशाली। जिले में संचालित एचपीवी टीकाकरण अभियान को लेकर जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के द्वारा आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। समीक्षा बैठक के दौरान अभियान की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया, जिसमें यह जानकारी दी गई कि जिले में अब तक 24.5 हजार किशोरियों का टीकाकरण सफलतापूर्वक किया जा चुका है। जिला पदाधिकारी द्वारा शेष लक्षित किशोरियों का टीकाकरण शीघ्र पूर्ण करने हेतु कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि सभी प्रखंडों में टीकाकरण अभियान को मिशन मोड में संचालित किया जाए। विद्यालयों एवं स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से अधिकाधिक किशोरियों तक पहुंच सुनिश्चित की जाए तथा जागरूकता गतिविधियों को और प्रभावी बनाया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की भ्रांति या संकोच के कारण कोई भी बालिका टीकाकरण से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि “एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित एवं प्रभावी है और यह सर्वाइकल कैंसर से बचाव का एक अत्यंत सशक्त माध्यम है। यह हमारी बेटियों के स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।” बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि आंगनबाड़ी सेविकाओं, आशा कार्यकर्ताओं एवं शिक्षकों के समन्वय से घर-घर तक जागरूकता फैलाते हुए पात्र किशोरियों की पहचान सुनिश्चित की जाए और उन्हें समय पर टीकाकरण से जोड़ा जाए। जिला पदाधिकारी द्वारा अभिभावकों से विशेष अपील की गई कि वे अपनी 14-15 वर्ष आयु वर्ग की बेटियों का निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण अवश्य कराएं तथा इस जनहितकारी अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी जागरूकता और सहभागिता भविष्य में गंभीर बीमारी से सुरक्षा प्रदान कर सकती है। इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें और अधिक से अधिक किशोरियों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें, ताकि एक स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज की दिशा में ठोस कदम सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.