November 18, 2025

NR INDIA NEWS

News for all

नवनिर्मित कल्याणकारी भवन का शुभ उद्घाटनजमशेदपुर ब्रह्माकुमारीज़ सेंटर्स,के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ।

1 min read

नवनिर्मित कल्याणकारी भवन का शुभ उद्घाटनजमशेदपुर ब्रह्माकुमारीज़ सेंटर्स,के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ।

रिपोर्ट:नसीम रब्बानी, बिहार

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय दलसिंहसराय के शुभ सुंदर नगर, पगड़ा स्थित नवनिर्मित कल्याणकारी भवन का शुभ उद्घाटन सोमवार को भूमिदाता रामगोपाल सुरेका एवं चंद्रलेखा सुरेका की गरिमामयी उपस्थिति में राजयोगिनी दीदी, संचालिका, बिहार एवं जमशेदपुर ब्रह्माकुमारीज़ सेंटर्स, मुजफ्फरपुर के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ।

अपने आशीर्वचन में दीदी ने कहा- यह कल्याणकारी भवन सभी आत्माओं का कल्याण करता रहेगा। मनसा शुभ भावना, वाणी के द्वारा परमात्म ज्ञान-दान और कर्मणा द्वारा परमात्मा की श्रीमत पर कर्म की शक्ति द्वारा यह कल्याणकारी प्रकम्पन्न केवल दलसिंहसराय ही नहीं, अपितु सारे विश्व का कल्याण करेंगे। जिन भाई-बहनों ने इस कार्य में अपना तन-मन-धन, समय-श्वांस-संकल्प सफल किया है, उन्होंने भगवान शिव से जन्म-जन्म के लिए अपने श्रेष्ठ भाग्य को प्राप्त कर लिया है। उन्होंने दलसिंहसराय वासियों का आह्वान किया कि इस स्थान पर आकर सत्य-ज्ञान को श्रवण कर अपनी सभी समस्याओं का समाधान प्राप्त करें और सुख-शांतिमय जीवन का अनुभव करें। यहां की पढ़ाई नि:शुल्क है।

कार्यक्रम में भागलपुर से पधारी अनीता दीदी, बेगूसराय से पधारी कंचन बहन, सहरसा से पधारी स्नेहा बहन, समस्तीपुर से पधारी सविता बहन ने अपनी शुभकामनाएं दीं। जमशेदपुर से अंजू दीदी ने ऑनलाइन अपनी शुभकामनाएं दीं।

कृष्ण भाई ने अपने हृदय की भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि ये भवन 1 साल 5 महीने में तैयार होना यह भगवान शिव की कृपा, शक्ति एवं वरदान से ही संभव हुआ है। इस भवन में जो मेडिटेशन रूम बनाया गया है उसमें आप सभी कुछ समय बैठकर असीम शांति का अनुभव कर सकते हैं। उन्होंने पूरे जिले से पधारे सभी भाई-बहनों एवं अतिथियों का स्वागत किया।

कार्यक्रम में पूर्व जज संजय कुमार उपाध्याय एवं सुधा डेयरी एमडी आरके झा ने भी अपनी ऑनलाइन शुभकामनाएँ प्रदान की।

मंच पर उपस्थित दीदी सहित बहनों एवं सुरेका परिवार, जो मुजफ्फरपुर एवं रोसड़ा से भी पधारे, उन्हें तिलक, दुपट्टा, बैज, बुके, माला एवं फूलों के मुकुट से सम्मानित किया गया।

स्थानीय सोनिका बहन ने कार्यक्रम का बहुत सुंदर ढंग से संचालन किया।

ओम प्रकाश भाई ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से रमेश चांदना, सतीश चांदना, कृष्ण मुरारी बगड़िया, शिव प्रकाश खेमका, कृष्ण कुमार अग्रवाल, राकेश माटा, गोपाल कृष्ण दुआ, निर्दोषजी, तरुण भाई, विजय भाई, विनोद भाई, मनोहर भाई, जयजयराम भाई आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

कार्यक्रम में पधारे 500 से अधिक लोगों को ब्रह्मा भोजन स्वीकार कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.