पातेपुर में तेजस्वी यादव ने प्रेमा चौधरी को जिताने की अपील की ।
पातेपुर में तेजस्वी यादव ने प्रेमा चौधरी को जिताने की अपील की ।
रिपोर्ट नागेन्द्र कुमार /सुधीर मालाकार ।
पातेपुर (वैशाली)जो सरकार 20 साल में नहीं किया वह 20 महीना में करके दिखाएंगे। तेजस्वी की उम्र कच्ची है लेकिन बोली पक्की है । आशा ममता दीदी को चिंता नहीं करनी है जीविका दीदी की नौकरी पक्की है। पातेपुर से प्रेमा चौधरी को जिताए अपनी सरकार बनाए। उक्त बाते पातेपुर प्रखंड क्षेत्र के निजी डिग्री कॉलेज नीरपुर महागठबंधन प्रत्याशी प्रेमा चौधरी के चुनावी सभा को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा। 17 माह पांच लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी है।
इस मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि सह व्यापार मंडल अध्यक्ष गणेश राय,प्रत्याशी पूर्व विधायक प्रेमा चौधरी, पूर्व मंत्री शिव चंद्र राम,राजद नेता मनीष राय अभिषेक चौधरी , पूर्व उप प्रमुख सह मुकेश कुमार उर्फ पिंटू राय, पंकज कुमार उर्फ चिंकू राय,पूर्व जिला परिषद तारक चौधरी, रामनरेश झा ,प्राचार्य राज किशोर राय पूर्व प्रमुख राज नारायण राय,पूर्व जिला परिषद सीताराम राय, पैक्स अध्यक्ष कामेंद्र मोहन, नीरज मिश्रा,मकबूल अंसारी देव कुमार साहनी , गौतम कुमार यादव,गुड्डू यादव, सिंह, पैक्स अध्यक्ष पंकज कुमार, समेत हजारों लोग मौजूद थें।
