February 20, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

अनाबिया फातिमा ने रखा पहला रोजा

अनाबिया फातिमा ने रखा पहला रोजा

रेपोर्ट :परवेज़ आलम (फुलवारी शरीफ)

फुलवारी शरीफ के बौली मोहल्ला निवासी अनाबिया फातिमा जो कि अभी महज 6 साल की है इसने आज माहे रमजान का पहला रोजा रखा । रमजान के पहले रोजे के दिन ही अपने जीवन के पहला रोजा रखने की जिद पर अड़ी अनाबिया को उसके परिवार वालों ने काफी मनाने की कोशिश की लेकिन वह पहला रोजा रखने की जिद पर कायम रही, बेटी की जिद और वह भी अल्लाह की इबादत के लिए रोजा रखने की जिद के आगे घर वालों को झुकना पड़ा । अनाबिया फातिमा को पहले रोजे रखने पर उसके माता पिता और घर के बुजुर्ग सदस्यों ने शाम में इफ्तारी के बाद गिफ्ट देकर हौसला बढाया और अल्लाह से मासूम की दुआ कबुल करने की गुजारिश भी की । अनाबिया फातिमा के पिता कासिफ नेजाम और माँ तसनीम कौसर को भी बच्चे के रोजे रखने के जिद के आगे झुकना पड़ा। दोपहर होते होते हलक सूखने लगी तो रोजा तोड़ने को कहा गया लेकिन अनाबिया फातिमा अपने हौसले और जीद पर अटल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.