March 9, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

सिंघाड़ा में नौ दिवसीय सत्य चंडी महायज्ञ की तैयारी तेज, 19 मार्च से होगा शुभारंभ

सिंघाड़ा में नौ दिवसीय सत्य चंडी महायज्ञ की तैयारी तेज, 19 मार्च से होगा शुभारंभ
_रिपोर्ट: सुधीर मालाकार_

महुआ (वैशाली) — प्रखंड क्षेत्र के सिंघाड़ा ग्राम में आगामी 19 मार्च से शुरू होने जा रहे नौ दिवसीय सत्य चंडी महायज्ञ को लेकर शनिवार को एक अहम बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता डॉ. सुरेश गुप्ता ने की, जिसमें महायज्ञ की रूपरेखा और कार्यक्रमों की विस्तृत योजना पर चर्चा की गई।

बैठक में कमेटी सदस्य रमैया सिंह ने जानकारी दी कि महायज्ञ के पहले दिन हजारों कन्याओं द्वारा गंगाजल कलश लेकर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसके बाद यज्ञशाला में कलश स्थापना की जाएगी। आयोजन में वृंदावन से आमंत्रित कथावाचक दैनिक कथा-प्रवचन प्रस्तुत करेंगे, वहीं भक्त रासलीला के मंचन का भी आनंद ले सकेंगे।

इस अवसर पर आचार्य शशि भूषण मिश्र, सत्य चंडी महायज्ञ कमेटी के अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, विज्ञान स्वरूप सिंह, रमैया सिंह, विग्नेश कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह, पट्टू कुमार सिंह, धर्मेंद्र कुमार पटेल, वार्ड पार्षद विजय कुमार, भोला राय, रमेश पासवान समेत बड़ी संख्या में सनातन धर्मावलंबी मौजूद रहे।

आयोजन समिति ने बताया कि महायज्ञ को भव्य और शांतिपूर्ण बनाने के लिए विभिन्न उपसमितियां गठित की गई हैं। गांव में चहल-पहल बढ़ गई है और आसपास के क्षेत्रों से श्रद्धालुओं के आने की संभावना जताई जा रही है। सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए स्थानीय प्रशासन से सहयोग मांगा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.