April 25, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

आमजन को जागरूक करने के लिए वाटसन हाई स्कूल से निकालीं गई जागरूकता रैली

जनगणना २०२७ स्व गणना जागरुकता रैली मधुबनी शहर में देखा जनउत्साह आमजन को जागरूक करने के लिए वाटसन हाई स्कूल से निकालीं गई जागरूकता रैली

मधुबनी संवाददाता मो सालिम आजाद

वॉटसन स्कूल से निकाली स्व-गणना जागरूकता रैली शहर में दिखा जनउत्साह
नगर निगम क्षेत्र में स्व-गणना हेतु जागरूकता रथ को किया गया रवाना मई तक चलने वाली स्व-गणना प्रक्रिया में सहभागिता कीअपील जनप्रतिनिधियों अधिकारियों एन सीसी कैडेट्स एवं आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी
आज जनगणना-2027 के अंतर्गत स्व-गणना के प्रति आमजन को जागरूक करने हेतु वॉटसन स्कूल मधुबनी से एक भव्य जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर निगम क्षेत्र में स्व-गणना के प्रचार-प्रसार के लिए विशेष जागरूकता रथ को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
कार्यक्रम में मेयर नगर निगम मधुबनी श्री अरुण राय, अपर समाहर्ता श्री मुकेश रंजन झा, नगर आयुक्त श्री उमेश भारती, उप निदेशक जनसंपर्क श्री परिमल कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी श्री नितेश कुमार पाठक, डीपीओ नमामि गंगा श्री आनंद अंकित सहित कई पदाधिकारी, कर्मचारी, एनसीसी कैडेट्स एवं बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया
यह जागरूकता रैली वॉटसन स्कूल से प्रारंभ होकर स्टेशन परिसर एवं महिला कॉलेज होते हुए पुनः वॉटसन स्कूल में आकर समाप्त हुई
रैली के दौरान प्रतिभागियों द्वारा स्व-गणना के महत्व से संबंधित नारे लगाए गए तथा आम लोगों को इसमें भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया
पूरे आयोजन में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला जागरूकता रथ के माध्यम से नगर क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में स्व-गणना से संबंधित संदेश प्रसारित किए जा रहे हैं, जिससे अधिक से अधिक लोग इस प्रक्रिया में शामिल हो सकें
अधिकारियों ने आम नागरिकों से अपील की कि वे 1 मई तक चलने वाली स्व-गणना प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लें और सटीक एवं पूर्ण जानकारी देकर जनगणना को सफल बनाएं। उन्होंने बताया कि स्व-गणना न केवल नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करती है, बल्कि यह प्रशासनिक योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में भी सहायक होती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.