जदयू पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय झा जी को एक बार फिर कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई, अहमद हुसैन साहब
मिथिला के विकास पुरुष और जनता दल यूनाइटेड पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय झा जी को एक बार फिर कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई, अहमद हुसैन साहब
मधुबनी संवाददाता मो सालिम आजाद
मिथिला के विकास पुरुष पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय कुमार झा जी को एक बार फिर पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष बनने पर मधुबनी सहित मिथिला के पावन धरती पर जश्न का माहौल देखा जा रहा है आज इसी उपलक्ष्य में मधुबनी जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष श्री नारायण भंडारी उर्फ फूले भंडारी की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ । कार्यक्रम में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर लोगों ने खुशी का इजहार किया और एक दूसरे को बधाई और शुभकामनाएं दी ।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष फूल भंडारी ने कहा कि मिथिला के विकास पुरुष को फिर राष्ट्रीय कार्यकारणी अध्यक्ष कि जिम्मेदारी फिर मिलने पर मैं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार और शुक्रिया अदा करता हूं श्री संजय झा जी को जिम्मेवारी मिलने से पार्टी के संगठन में काफी मजबूती आएगी क्योंकि उनकी सूझबूझ और अनुभव की बुनियाद पर वर्ष 2024 में लोकसभा और वर्ष 2025 में विधानसभा के चुनाव में पार्टी को ऐतिहासिक जीत दर्ज हुई आगे भी हम लोगों को उम्मीद ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि उनके अनुभव और पार्टी के प्रति समर्पण से संगठन मजबूत तो होगी साथ ही पार्टी अपने मंजिल के आयाम तक पहुंचेगी।
इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेत्री मैडम सईदा बानो ,अति पिछड़ा आयोग के सदस्य केदारनाथ भंडारी जी, अहमद हुसैन साहब जी ,अविनाश सिंह , सोनी कुमारीजी , सत्यनारायण यादव जी, राजा चौधरी ,भारत चौधरी, आलोक कुमार, विक्रमशिला देवी जी ,पप्पू पटेल जी, प्रेम शंकर राय जी ,सुभाष झा जी, श्याम सुंदर विश्वकर्मा , फूलदेव यादव जी, नित्यानंद सिंह जी, मुन्ना ठाकुर जी आदि मौजूद थे सभी ने मिलकर एक साथ पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष संजय कुमार जी को दिल की गहराई से हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई ददिया
