इरफान जामियावाला ने – नीतीश कुमार को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित होने पर बधाई
इरफान जामियावाला ने – नीतीश कुमार को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित होने पर बधाई
रिपोर्ट:नसीम रब्बानी, बिहार
पटना: जदयू के वरिष्ठ नेता एवं ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़ फेडरेशन के राष्ट्रीय संयोजक, लेखक, निर्देशक एवं पत्रकार इरफान जामियावाला ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
इरफान जामियावाला ने कहा कि यह पूरे बिहार और देशवासियों के लिए गर्व का विषय है कि सादगी, सुचिता, नैतिकता, पारदर्शिता और जनसेवा के प्रति समर्पित नेतृत्व को संगठन ने पुनः सर्वोच्च जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कहा कि “न्याय के साथ विकास” की अवधारणा आज एक सफल एवं अनुकरणीय मॉडल बन चुकी है, जिसने बिहार को नई दिशा और पहचान दी है।
उन्होंने आगे कहा कि विगत लगभग दो दशकों में स्थापित सुशासन ने राज्य में सामाजिक न्याय, समरसता एवं समावेशी विकास को सुदृढ़ किया है। राम मनोहर लोहिया, कर्पूरी ठाकुर तथा बी.पी. मंडल के समाजवादी विचारों को धरातल पर उतारते हुए वंचित, पिछड़े और पसमांदा वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया गया है.
