उदीयमान सूर्य के अर्ध्य के साथ लोक आस्था का महापर्व चैती छठ संपन्न।
उदीयमान सूर्य के अर्ध्य के साथ लोक आस्था का महापर्व चैती छठ संपन्न।
_रिपोर्ट: सुधीर मालाकार_
हाजीपुर (वैशाली) सूर्य उपासना और लोक आस्था के महापर्व चैती छठ पूजा के चौथे दिन बुधवार को नगर-प्रखंड क्षेत्र के घाटों पर व्रतियों ने उदीयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। पूरी निष्ठा व श्रद्धा से पूजा-अर्चना करते व्रती महिलाओं-पुरुषों ने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। पारंपरिक छठ गीत, लोकगीत और मंत्रोच्चार से माहौल भक्तिमय व आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया। श्रद्धालु सूर्य देव की आराधना में लीन रहे। गोरौल में छठ वर्ती गरिमा सिंह ने बताया कि छठ व्रत वर्ष में दो बार आयोजित की जाती है, एक कार्तिक महीने में और दूसरा चैत शुक्ल पक्ष षष्ठी और सप्तमी तिथि को मनाई जाती है ।यह बसंत ऋतु के आगमन तथा हिंदू नव वर्ष पंचांग के शुभारंभ के उपरांत मनाई जाती है। इस पर के माध्यम से परिवार ,समाज और देश में सुख शांति एवं समृद्धि की कामना की जाती है।
