April 1, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

मैट्रिक बोर्ड के अव्वल छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

मैट्रिक बोर्ड के अव्वल छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

विभूतिपुर/समस्तीपुर

प्रखंड के कल्याणपुर स्थित एक निजी परिसर में आयोजित मेधा सम्मान समारोह में मैट्रिक बोर्ड में परीक्षा के परिणाम में सफल छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को मुख्य अतिथि पूर्व प्रखंड उप प्रमुख व वर्तमान पंचायत समिति रामनाथ राय, समाजसेवी उदय कुमार, शीलवन्त कुमार यादव, सुरेश ठाकुर, संजीत कुमार, विजय कुमार, विवेक कुमार, मनीष कुमार आदि ने संबोधित करते हुए छात्रों के उज्ज्वल भयविष्य की कामना की। समारोह में 461 अंक लाने वाले छात्र प्रिंस कुमार, 454 अंक लाने वाली छात्रा तृप्ति कुमारी, 450 अंक लाने वाली शिवानी कुमारी, 442 अंक लाने वाली अंशु कुमारी व पवन कुमार सहित साक्षी कुमारी, राजेश कुमार, सोनू कुमार, सपना कुमारी, रजनीश कुमार, स्वीटी कुमारी, प्रिंस कुमार, करीना कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, मनीष कुमार,अन्नू कुमारी, राजा बाबू, संजना, रानी कुमारी, तन्नू कुमारी, चाँदनी कुमारी, लक्ष्मी कुमारी,अंकित कुमार, संचिता कुमारी, प्रीति कुमारी, अंकित, आँचल, जुली, अमित, सुमन, साकेत, संजना, गुंजा आदि 4 दर्जन छात्रों को चादर, पाग, डायरी, कलम देकर और मिठाई खिलाकर
सम्मानित किया गया। मौके पर कई अभिभावक भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन संजीत कुमार कर रहे थे। समारोह में अतिथियो को भी सम्मानित किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.