देशरी कर्रख में मेधावी छात्र सम्मानित
देशरी कर्रख में मेधावी छात्र सम्मानित
विभूतिपुर/समस्तीपुर
प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, देशरी कर्रख के विद्यालय सभागार में बुधवार को एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष सह स्थानीय विधायक अजय कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यालय के कक्षा 10वीं और 12वीं के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।वहीं विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने शैक्षणिक सत्र कक्षा 9वीं और 11वीं के परीक्षा परिणाम भी प्रकाशित किया। इन कक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक अजय कुमार ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें भविष्य में बीपीएससी एवं यूपीएससी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रेरित किया। समारोह को मुखिया अनीता देवी, सरपंच फूल कुमारी देवी, पंचायत समिति सदस्य हीरा कुमारी, उप मुखिया दीपक ठाकुर, पूर्व मुखिया
ब्रह्मदेव महतो, दिनेश कुमार, शिक्षा प्रेमी डॉ राजेश्वर पौद्दार आदि ने संबोधित किया।समारोह के माध्यम से 12वीं के मनीष कुमार (427), रितिक कुमार (422), अदिति कुमारी, मुस्कान प्रवीण, नजरानी प्रवीण, 10वीं कक्षा के रूपेश कुमार (469), अंकित कुमार (467), स्वेता संगम, आदर्श कुमार, सुमित कुमार,11वीं कक्षा के आदित्य कुमार, राहुल कुमार, अभिलाषा कुमारी, जानवी कुमारी, प्रशांत कुमार, 9वीं कक्षा के साक्षी प्रिया, आदित्य राज, राजनंदनी कुमारी, साक्षी कुमारी, अंजली कुमारी को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया।मौके पर विद्यालय के शिक्षक राकेश रौशन, सचिन कुमार सुमन सहित अन्य गणमान्य लोग व छात्र छात्राएं मौजूद थे।प्रधानाध्यापक डॉ ललितेश्वर प्रसाद के धन्यवाद ज्ञापन के साथ ही कार्यक्रम संपन्न हुआ।
