April 1, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

जावेद, राजीव और रंजीत के विस्फोटक बल्लेबाजी के बदौलत इंजीनियरिंग विभाग ने वाणिज्य विभाग को 181 रनों से किया पराजित

जावेद, राजीव और रंजीत के विस्फोटक बल्लेबाजी के बदौलत इंजीनियरिंग विभाग ने वाणिज्य विभाग को 181 रनों से किया पराजित।

 

सोनपुर: पूर्व मध्य रेल के सोनपुर मंडल में अंतर विभागीय टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को खेले गए मुकाबले में इंजीनियरिंग विभाग ने वाणिज्य विभाग 181 रनो से पराजित कर दिया।

टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला वाणिज्य विभाग का कुछ हद तक सही रहा उन्होंने मनीष कुमार सिंह के घातक गेंदबाजी के बदौलत 3 ओवर तक 18 रन पर इंजीनियरिंग विभाग के दो बल्लेबाजों को पवेलियन का राह दिखा दिया था। उसके बाद बल्लेबाजी करने को उतरे बल्लेबाज रंजीत के 52 रन, राज कुमार के 45 रन, जावेद के 67 रन और राजीव के 15 बॉल में अर्धशतक 63(18) के विस्फोटक बल्लेबाजी के बदौलत इंजीनियरिंग विभाग ने निर्धारित 20 ओवर में कुल 268 रन 05 विकेट के नुकसान पर बनाए। इस दौरान वाणिज्य विभाग की ओर से मनीष कुमार सिंह, सुमित, मिथिलेश, प्रदीप मौर्य और अभिनव राज ने 01 -01 विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी वाणिज्य विभाग की टीम ने शुरुआत में अच्छी बल्लेबाजी करते हुए पावर प्ले में 02 विकेट के नुकसान पर 38 रन बनाए, परंतु उसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट पतन और इंजीनियरिंग विभाग की ओर कसी हुई गेंदबाजी के बदौलत वाणिज्य विभाग निर्धारित ओवर में 07 विकेट के नुकसान पर कुल 87 बनाए। इस दौरान वाणिज्य विभाग की ओर से मनीष ने 24 रन और अमित ने 21 रनों का योगदान इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दोहरे अंक में नहीं पहुंच पाए। इंजीनियरिंग विभाग की ओर से राजीव और उस्मान अली ने 02-02 विकेट एवं कुंदन, जावेद और सुधीर ने 01-01 विकेट लिए।

राजीव को ऑलराउंडर प्रदर्शन 18 बॉल में 63 रन नाबाद और 02 विकेट के लिए *मैन ऑफ़ द मैच* का पुरस्कार दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.