विधायक ने किया मैट्रिक बोर्ड चतुर्थ टाॅपर को सम्मानित
विधायक ने किया मैट्रिक बोर्ड चतुर्थ टाॅपर को सम्मानित
विभूतिपुर/समस्तीपुर
विभूतिपुर विधायक अजय कुमार ने मैट्रिक बोर्ड परीक्षा 2026 में 487 अंक लाकर राज्य स्तर पर चतुर्थ स्थान हासिल करने वाली जेपीएनएस उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरहन की छात्रा ज्योति कुमारी को चादर,पाग , पुस्तिका, डायरी, कलम आदि भेंट कर सम्मानित किया।बता दें कि छात्रा के परिवार से लगातार तीसरी बार टॉप 10 में स्थान प्राप्त करने के लिए परिवार के सदस्यों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करते हुए भविष्य में हर स्तर से सहयोग करने का आश्वासन दिया। मौके पर विद्यालय के शिक्षक सह बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के राज्य कार्यकारिणी समिति सदस्य अरविन्द कुमार दास, छात्रा ज्योति कुमारी की माता रिंकू देवी, पिता प्रदीप राय, दादा श्रवण राय, चाचा प्रभु राय, चाची प्रमिला देवी, राज कपूर सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।
