April 1, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

सुमईया रज़ा ने स्कूल टॉपर टॉप-4 में जीत हासिल कर अपने स्कूल और फुलवारी का नाम किया रौशन

सुमईया रज़ा ने स्कूल टॉपर टॉप-4 में जीत हासिल कर अपने स्कूल और फुलवारी का नाम किया रौशन

फुलवारी शरीफ परवेज आलम।

फुलवारी शरीफ, बिहार इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा 2026 के घोषित परिणाम में फुलवारी शरीफ नोहसा निवासी
पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र के प्रदेश सचिव संगठन प्रभारी मो. फारूक रज़ा उर्फ डब्लू की पुत्री सुमईया रज़ा ने आर्ट्स संकाय में 410 अंक प्राप्त कर करीब 82 प्रतिशत अंकों के साथ सुमईया रज़ा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने स्कूल इस्लामिया +2 इंटर स्कूल में टॉप-4 में जगह बनाई है.
स्कूल के 187 छात्रों में उन्होंने शीर्ष स्थानों में अपनी जगह बनाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है. नोहसा, फुलवारी शरीफ निवासी सुमईया रज़ा ने बताया कि उन्होंने अपनी पढ़ाई मुख्य रूप से सेल्फ स्टडी के जरिए की. शुरुआती शिक्षा घर से लेने के बाद उन्होंने इस्लामिया स्कूल में नामांकन कराया और लगातार मेहनत के दम पर यह सफलता हासिल की. अपनी उपलब्धि का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता, परिवार और शिक्षकों को दिया. उन्होंने कहा कि परिवार के सहयोग और शिक्षकों के मार्गदर्शन के बिना यह संभव नहीं था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.