महुआ प्रखंड राजद कार्यकर्ताओं के नाम अपील द्वारा: मोहम्मद नसीम रब्बानी, प्रखंड अध्यक्ष, राजद, महुआ
महुआ वैशाली /समस्त महुआ प्रखंड राजद परिवार के सम्मानित पदाधिकारीगण, पंचायत अध्यक्षगण, वार्ड प्रभारीगण, बूथ कमेटी सदस्यगण, सक्रिय कार्यकर्ता एवं समर्थक साथियों को सूचित किया जाता है कि राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष माननीय श्री तेजस्वी प्रसाद यादव जी का भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया है।
कार्यक्रम का विवरण: दिनांक: 11 अप्रैल 2026, शनिवार समय: प्रातः 11:00 बजे स्थान:श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल, गांधी मैदान, पटना
यह समारोह केवल अभिनंदन नहीं, बल्कि बिहार के भविष्य और युवाओं की आवाज को और मजबूत करने का संकल्प है। 2026 की राजनीतिक दिशा तय करने में यह कार्यक्रम अहम भूमिका निभाएगा।
अतः महुआ प्रखंड के सभी राजद साथियों से पुरजोर अपील है कि आप सभी अपने-अपने पंचायत एवं बूथ स्तर से अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ 11 अप्रैल को पटना पहुंचकर इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को सफल बनाएं।
पटना चलें! पटना चलें!! अपने नेता का भव्य स्वागत करें और पार्टी की ताकत का एहसास कराएं।
निवेदक मोहम्मद नसीम रब्बानी प्रखंड अध्यक्ष, राजद महुआ, वैशाली, बिहार
_नोट: सभी कार्यकर्ता 11 अप्रैल को सुबह 8:00 बजे तक महुआ मे चिन्हित जगह पर एकत्र हों, वहां से सामूहिक रूप से पटना के लिए प्रस्थान किया जाएगा।_