April 9, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

सीपीआई नेता के निधन पर शोक

सीपीआई नेता के निधन पर शोक

विभूतिपुर/समस्तीपुर

प्रखंड के महम्मदपुर सकड़ा निवासी सह सीपीआई नेता ब्रह्मदेव शर्मा का निधन 8 अप्रैल को ब्रेन हेमरेज के कारण हो गया। वे पार्टी के सदस्य 1990 से अंत काल तक बन रहे। पार्टी के संघर्षों और गरीब शोषित पीड़ितो की आवाज वे हमेशा उठाते रहे। अपने पीछे वे पत्नी कृष्णा देवी, तीन पुत्र निरंजन कुमार बबलू कुमार गुड्डू कुमार वह एक पुत्री सुनीता कुमारी को छोड़ कर स्वर्ग सिधार गए। उनके निधन से पार्टी को गहरा झटका लगा है जिसकी पूर्ति निकट भविष्य में संभव नहीं है। उनके निधन की खबर मिलते हैं अंचल सचिव विनोद कुमार विनय, रमाकांत मिश्रा, सदस्य रामचंद्र ठाकुर, राम प्रताप दास, सीताराम यादव, सुशील कुमार, सूर्य देव यादव, सरपंच राम उचित महतो, सत्यनारायण महतो, रामनरेश राय, हरे राम मिश्र, हरि नारायण सिंह, रामभरोस यादव, अमरनाथ राय, रामचंद्र राय आदि ने उनके घर पहुंच कर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.