April 9, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

नरहन में इलाज जारी, भरपुरा और लोलहा चौक में ताला बंद

नरहन में इलाज जारी, भरपुरा और लोलहा चौक में ताला बंद

विभूतिपुर /समस्तीपुर

बीएचएम अनिल कुमार राय ने क्षेत्र के तीन हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कहीं डॉक्टर और स्टाफ काम करते मिले तो कहीं स्टाफ की कमी के कारण केंद्र बंद पाए गए। उन्होंने बताया कि नरहन केंद्र में व्यवस्था सबसे अच्छी दिखी। डॉ. फैयाज आलम मरीजों का इलाज कर रहे थे और नर्सें मरीजों की जांच (बीपी, धड़कन आदि) में जुटी थीं। यहां का काम संतोषजनक पाया गया। भरपुरा केंद्र में यह केंद्र बंद मिला। पता चला कि यहां की नर्स बाहर टीकाकरण करने गई थीं और सीएचओ मनीष कुमार की ड्यूटी सकरा में लगे थे। लोलहा चौक केंद्र जो यह नया बना केंद्र है, लेकिन यहां नर्स की तैनाती नहीं होने की वजह से ताला लटका मिला। बीएचएम ने बताया कि नरहन में सेवाएं अच्छी चल रही हैं, जबकि बंद केंद्रों की स्थिति की समीक्षा की जा रही है. ताकि लोगों को समय पर इलाज मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.