केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान महुआ में निजी स्कूल का किया उद्घाटन ।
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान महुआ में निजी स्कूल का किया उद्घाटन ।♦
_रिपोर्ट: सुधीर मालाकार_
महुआ (वैशाली) — केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने शुक्रवार को महुआ के फुदेनी चौक पर एक निजी विद्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। कार्यक्रम में बिहार सरकार के लोक-स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री संजय सिंह, गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान और लोजपा (रा) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता-पदाधिकारी उपस्थित रहे।
चिराग पासवान ने कहा कि उनके पिता स्वर्गीय रामविलास पासवान ने हाजीपुर की जनता के लिए जो संभव था किया और वे उसी राह पर चलते हुए यहाँ के सर्वांगीण विकास को लेकर संकल्पित हैं। उन्होंने हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र में स्वर्णिम भविष्य का भरोसा दिलाते हुए पिता के कदमों से दो कदम आगे सेवा करने की बात कही।
