फसल काटने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट
फसल काटने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट
विभूतिपुर/समस्तीपुर
थाना क्षेत्र के महमदपुर सकड़ा वार्ड 14 मुरियास्थान में पूर्व की जमीनी विवाद में गेहूं की फसल काटने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी।घटना 6 अप्रैल संध्या की बतायी गई है।घटना को लेकर दोनों पक्षों ने स्थानीय थाना में आवेदन दिया है।घटना के संबंध में बताया गया कि एक पक्ष के द्वारा गेहूं की फसल काटा जा रहा था।जिसे दूसरे पक्ष ने जमीनी विवाद का हवाला देकर फसल काटने से मना कर दिया।मना करने के दो दिन बाद मना करने वाले का परिवार गेहूं काट रहा था।जिसे मना करने पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गयी।इस घटना में एक पक्ष से एक महिला जख्मी बताए जा रहें हैं। वहीं घटना को लेकर दोनों पक्षों ने अलग-अलग थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया है।
