April 10, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

जन सुराज पार्टी के पूर्व प्रत्याशी इंद्रजीत प्रधान ने मैट्रिक टॉपर शबरीन परवीन को किया सम्मानित*

जन सुराज पार्टी के पूर्व प्रत्याशी इंद्रजीत प्रधान ने मैट्रिक टॉपर शबरीन परवीन को किया सम्मानित
_रिपोर्ट: सुधीर मालाकार_

चेहराकला (वैशाली) — मैट्रिक परीक्षा 2026 की संयुक्त राज्य टॉपर शबरीन परवीन को जन सुराज पार्टी के पूर्व प्रत्याशी व चेहराकला के पूर्व प्रमुख इंद्रजीत प्रधान ने उनके छौराही स्थित आवास पर पहुँचकर सम्मानित किया।

सम्मानित करने के बाद श्री प्रधान ने कहा, “मैं अत्यंत गर्व के साथ यह साझा कर रहा हूँ कि चेहराकला प्रखंड के छौराही गांव की बेटी शबरीन परवीन के कारण हम सबों का नाम गौरवान्वित हुआ है।”

गौरतलब है कि वैशाली ज़िले के चेहराकला प्रखंड के छौराही गांव की शबरीन परवीन ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की मैट्रिक परीक्षा 2026 में 500 में से 492 अंक—98.4 प्रतिशत—प्राप्त कर राज्य स्तर पर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया है। शबरीन के साथ जमुई की पुष्पांजलि कुमारी ने भी 492 अंक लाकर संयुक्त टॉप किया है।

शबरीन के पिता मोहम्मद सज्जाद आलम हैं और माता गृहिणी हैं। अत्यंत साधारण परिवार से आने वाली शबरीन की यह सफलता मेहनत, लगन और संकल्प की मिसाल है। यह उपलब्धि ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणा है।

श्री प्रधान ने कहा, “मुझे पूर्ण विश्वास है कि शबरीन का चिकित्सक बनने का सपना जरूर पूरा होगा। वह महुआ, बिहार और देश का नाम रोशन करेगी। मेरी ओर से शबरीन को उज्ज्वल भविष्य की अनेक-अनेक शुभकामनाएँ।”

इस मौके पर शबरीन के माता-पिता एवं जन सुराज पार्टी के अखिलेश पासवान, सुनील शर्मा, मंजय कुमार यादव सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.