दो दिवसीय ‘महुआ महोत्सव’ का मंत्री संजय सिंह ने किया उद्घाटन, कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां
दो दिवसीय ‘महुआ महोत्सव’ का मंत्री संजय सिंह ने किया उद्घाटन, कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां
_रिपोर्ट: सुधीर मालाकार_
महुआ (वैशाली) — ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित दो दिवसीय ‘महुआ महोत्सव’ का शुभारंभ बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री संजय सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम में वैशाली एसपी विक्रम सिहाग, महुआ एसडीओ विवेकचंद पटेल, डीएसपी संजीव कुमार, बीडीओ सौरव वनवाल, सीओ मणि कुमार वर्मा, नगर परिषद सभापति नवीन चंद्र भारती, उपसभापति रोमी यादव समेत कई गणमान्य मौजूद रहे।
मंत्री संजय सिंह ने कहा कि ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने के लिए यह मंच सबसे उपयुक्त है। कलाकार यहाँ से देश-विदेश तक अपनी पहचान बना सकते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागी कलाकारों का स्वागत करते हुए शुभकामनाएँ दीं।
महोत्सव में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं और दर्शकों का मन मोह लिया। हालाँकि, प्रचार-प्रसार की कमी के कारण दर्शकों की उपस्थिति संतोषजनक नहीं रही। कार्यक्रम स्थल पर प्रशासनिक महकमे की सक्रिय उपस्थिति देखी गई।
