अवैध पार्किंग से दुकानदार परेशान
अवैध पार्किंग से दुकानदार परेशान
विभूतिपुर/समस्तीपुर
प्रखंड अंतर्गत सिंघिया बाजार का व्यस्ततम चौराहा पर अवैध पार्किंग से दुकानदार परेशान है। ऑटो टोटो के अवैध पार्किंग के कारण कभी भी अप्रिय घटना घट सकती है। अवैध पार्किंग को लेकर अमरजीत कुमार के द्वारा लोक शिकायत में आवेदन किया गया था। जिला लोक शिकायत के आवेदन के आलोक में 2 दिसंबर को अवैध पार्किंग भीड़ भार नियंत्रण का आदेश विभूतिपुर थाना एवं अंचल को निर्गत है। एक सप्ताह तक पुलिस की ड्यूटी लगाई गई थी जिससे आवागमन ठीक हुआ था लेकिन पुलिस को हटाने के बाद फिर पहले जैसा हलात बना हुआ है। अवैध पार्किंग के कारण आज भी एक घटना होने से बच गया है।
