April 11, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

छात्रा के साथ हुई मारपीट व छेड़खानी घटना की जांच करेंगे विभूतिपुर थाना

छात्रा के साथ हुई मारपीट व छेड़खानी घटना की जांच करेंगे विभूतिपुर थाना

विभूतिपुर/समस्तीपुर

डीबीकेएन कॉलेज नरहन में 5 अप्रैल को छात्रा के साथ हुई मारपीट व अभद्रता की जांच अब विभूतिपुर थाना करेगी। महाविद्यालय के प्रचार्य द्वारा 10 मार्च को ईमेल के माध्यम से विभूतिपुर थाना को आवेदन देकर जांच की मांग की गई है। प्राचार्य द्वारा बताया गया कि छात्रा की आवेदन के माध्यम से मिली शिकायत का निवारण समिति ने 6 मार्च को बैठक कर विचार विमर्श की। छात्रा के साथ घटना 5 मार्च को घटी थी। 6 मार्च को छात्रा के द्वारा लिखित शिकायत की गई। प्राचार्य ने बताया कि 5 और 6 मार्च को मैं कॉलेज में नहीं था। प्रभार में डॉक्टर शशी शेखर द्विवेदी थे। 7 मार्च को जब कॉलेज पहुंचा उसी दिन बैठक की, परीक्षा नियंत्रक प्रभारी प्राचार्य, सुरक्षा कर्मी, अन्य लोगों से पूछताछ कर जानकारी हासिल की जिसमें सभी ने मारपीट की घटना से इनकार किया। छात्रा ने आवेदन में जिसके द्वारा थप्पड़ मारने की बात लिखी थी लेकिन कैंटीन संचालक का वहां जिक्र नहीं है फिर भी कैंटीन संचालक से सदस्यों ने पूछताछ की उन्होंने घटना से इनकार किया। जिसका वीडियो रिकॉर्डिंग भी करवाया गया है। मामला को जटिलता से देखते हुए जांच के लिए विभूतिपुर थाना से आग्रह किया गया है। बता दे की 6 मार्च को बीए प्रथम सत्र की छात्रा महाविद्यालय प्रशासन को कॉलेज परिसर में मारपीट हुआ बदसलूकी करने का आरोप लगाते हुए लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की थी। जिसमें बताया गया था कि प्रैक्टिकल परीक्षा के दौरान एक लड़का द्वारा बार-बार पीछा किया गया। मोबाइल नंबर मांगा गया। अपमानजनक आरोप लगाया गया। थप्पड़ मारते हुए धमकी दिया एवं कंट्रोल रूम में ले जाकर डराया धमकाया एवं छेड़खानी का प्रयास किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.