कलश शोभा यात्रा के साथ अष्टयाम महायज्ञ आरंभ
कलश शोभा यात्रा के साथ अष्टयाम महायज्ञ आरंभ
विभूतिपुर/समस्तीपुर
प्रखंड अंतर्गत सिंघिया घाट उत्तर हनुमान मंदिर के प्रांगण में कलश शोभा यात्रा के साथ श्री श्री 108 अष्टयाम महायज्ञ का आरंभ किया गया। प्रेमचंद प्रियदर्शी की नेतृत्व में यह शोभायात्रा 101 कलश के साथ मंदिर प्रांगण से चलकर बुढ़ी गंडक नदी पहुंची जहां से जल भरकर गाजे बाजे के साथ यज्ञ स्थल पहुंची जहां मंत्र उच्चारण के साथ कलश स्थापित की गई।
वही रामविलास महाराज जी की अध्यक्षता में महायज्ञ का शुभारंभ किया गया। इस महायज्ञ के मुख्य यजमान के रूप में ब्रजेश कुमार, किशोर कुमार, विजय कुमार, उमेश कुमार, दिनेश कुमार एवं आचार्य के रूप में फूल कुमार पाठक, रामकुमार झा सुधीर झा थे। पूरी विधि विधान एवं वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ कलश स्थापना के बाद महामंत्र ‘जय सीताराम राधेश्याम गौरी शंकर जय हनुमान’ का जाप शुरू हुआ। मौके पर पूर्व मुखिया उपेंद्र महतो, सरपंच अरविंद कुमार, जवाहर प्रसाद वर्णवाल, कारी साह, उपेंद्र दाहा, रामप्रवेश कुमार, रविंद्र कुमार, राम लखन महतो एवं सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
