199वीं जयंती पर श्रद्धापूर्वक याद किए गए महात्मा ज्योतिबा फुले
199वीं जयंती पर श्रद्धापूर्वक याद किए गए महात्मा ज्योतिबा फुले
_रिपोर्ट: सुधीर मालाकार_
हाजीपुर (वैशाली) — जिले के विभिन्न हिस्सों में 19वीं सदी के महान समाज सुधारक, सामाजिक क्रांति के अग्रदूत और नारी शिक्षा के जन्मदाता महात्मा ज्योतिबा फुले की 199वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। जगह-जगह जयंती समारोह आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
महुआ प्रखंड के समसपुरा में सुधीर मालाकार के नेतृत्व में जयंती समारोह का आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों ने ज्योतिबा फुले के व्यक्तित्व व कृतित्व को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
ज्योतिराव फुले परिषद के तत्वावधान में सहथा में आयोजित समारोह की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चंदेश्वर भगत ने की, जबकि संचालन प्रो. सुधीर मालाकार ने किया। इस मौके पर भारतीय जन परिवार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पृथ्वी माली ने श्रद्धांजलि देते हुए सामाजिक एकता-अखंडता बनाए रखने पर जोर दिया। जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश नेता संजय मालाकार ने ज्योतिबा फुले की स्मृतियों को नमन किया।
पूर्व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुरेश मालाकार ने कहा, “महात्मा ज्योतिबा फुले 19वीं सदी में शिक्षा जगत में अलख जगाने वाले महान व्यक्तित्व थे।”
समारोह को दीप नारायण भगत, चूलहाई प्रसाद भक्त, शिक्षाविद दिलीप कुमार भगत, अजय कुमार सुमन, लड्डू लाल भगत, जंग बहादुर भक्त, मनीष कुमार, राजकुमार भगत, उमाशंकर भगत, प्रेम मालाकार, कुंदन मालाकार, अमरजीत मालाकार, उदय प्रकाश, अजय कुमार, जितेंद्र मालाकार, उपेंद्र भगत, महादेव भगत, राजीव भूषण, सुरेंद्र भगत समेत कई अन्य गणमान्य लोगों ने संबोधित किया।
