April 11, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

नमामि गंगे जीवन धारा और जिला गंगा समिति की ओर से भव्य गंगा उत्सव का आयोजन

नमामि गंगे जीवन धारा और जिला गंगा समिति की ओर से भव्य गंगा उत्सव का आयोजन
महुआ। रेणु सिंह

हाजीपुर के सीढ़ी घाट पर दिखा हरिद्वार और बनारस का नज़ारा
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किशलय किशोर, राष्ट्रीय महासचिव रजनी प्रभा, बिहार सचिव बेबी कुमारी और वैशाली जिलाध्यक्ष डॉ प्रीतम कुमार झा ने सक्रिय रूप से इसमें भाग लिया.
इस अवसर पर नमामि गंगे के डी. पी. ओ श्री मुनेश कुमार, डी डी सी कुंदन कुमार, नगर सभापति श्रीमती संगीता कुमारी, श्री रामू सहनी, श्री नंदेश्वर सिंह, श्री रामबालक राय प्रभाकर, श्री आलोक कुमार के साथ हीं हजारों की तादाद में गंगा और पर्यावरण प्रेमियों ने भाग लिया. इस अवसर पर जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार और जिला प्रशासन वैशाली के दिशानिर्देशों के अनुपालन के साथ हीं समाज के सभी तबकों का सकारात्मक सहयोग रहा. वृक्षारोपण, जल शपथ,साफ सफाई, गंगा आरती और प्रसाद वितरण का भव्य कार्यक्रम हुआ. गंगा सेवकों को सम्मानित भी किया गया. इस कार्यक्रम की भव्यता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि घाट पर कदम रखने की जगह तक नहीं थी.एक स्वर में सभी लोगों ने कार्यक्रम की मुक्त कंठ से प्रशंसा की और इसमें सहयोग देने की बात कही. महुआ से भी काफी संख्या में नमामि गंगे के समिति सदस्य पहुँचे जिसमें राज्य सचिव अवधेश चौरसिया के साथ मुरारी कुमार चौधरी, शंकर कुमार, राहुल कुमार, राजीव कुमार के साथ अन्य गणमान्य उपस्थित रहे. अपने सम्बोधन में सभापति जी, डी पी ओ, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राष्ट्रीय महासचिव ने गंगा और अन्य नदियों की साफ सफाई, पर्यावरण, जल संरक्षण पर विस्तार से बताया. प्रदूषण कम करने की महत्ता बताया. राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री हरिओम शर्मा जी की अगुआई में सारे देश में नमामि गंगे आज एक खास मुकाम बना चुकी है. कार्यक्रम का संचालन संयुक्त रूप से किशलय किशोर और डॉ प्रीतम कुमार झा ने किया. भविष्य में अभी बहुत सारे कार्यक्रम नमामि गंगे की ओर से किये जायेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.