मैट्रिक एवं इंटर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राएं हुए सम्मानित
मैट्रिक एवं इंटर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राएं हुए सम्मानित
विभूतिपुर/समस्तीपुर
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय विभूतिपुर उत्तर में मैट्रिक और इंटर परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों के सम्मान में मेधा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता मिडल स्कूल कापन के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार चौधरी ने की। संचालन शिक्षक कृष्ण कुमार सुधांशु और शंभू कुमार झा ने किया। कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक अजय कुमार ने मैट्रिक और इंटर के स्कूल टॉपरों एवं अन्य को संबोधित करते हुए कहा कि मेहनत के बल पर ये बच्चे अपने परिवार और समाज की किस्मत बदलने का जज्बा समेटे हुए हैं। विद्यालय परिवार इन्हें बखूबी दिशा निर्देश देता रहेगा।हमारी कोशिश होगी कि इन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराएं। विधायक अजय कुमार ने विद्यालय के पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक राकेश कुमार को पुस्तकालय के लिए बिहार विधानसभा में अजय कुमार नाम शिव प्रकाशित पुस्तक प्रदान किया।प्रखंड प्रमुख सुनीता देवी ने इन्हें प्रखंड का धरोहर बताया और कहा कि इस तरह के कार्यक्रम मेधा को और अधिक निखारते हैं।कार्यक्रम को पूर्व प्रखंड प्रमुख रूपांजलि कुमारी, मुखिया विभा कुमारी,सरपंच वंदना कुमारी, विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष रूपा देवी,सचिव शोभा देवी,लेखापाल योगेश कुमार, विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के सदस्य जागेश्वर महतो, शिक्षक नेता संजीव कुमार, मध्य विद्यालय कापन के शिक्षक राकेश कुमार समेत कई गणमान्य शिक्षाविदों ने संबोधित किया। कार्यक्रम में सभी अतिथियों को पाग,चादर और माला से स्वागत किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को मेडल और मोमेंटो से सम्मानित किया गया।सम्मानित होने वाले बच्चों में मैट्रिक से निकिता कुमारी,गुलशन कुमार,सुजीत कुमार,कोमल कुमारी,स्वीटी कुमारी,विपिन कुमार,लक्ष्मी कुमारी,सोनाली कुमारी, मुकेश कुमार,प्रिय कुमारी,मुस्कान रानी,किरण कुमारी,गुलशन कुमार,अमृता कुमारी, प्रिया रानी,खुशी सुधांशु,ऋषि कुमार, रोमा कुमारी, समता कुमारी,अंकुश राज,सुमन कुमार,अंकित कुमार, इंकेश कुमार,अर्चना कुमारी तथा इंटर से सलोनी कुमारी,सुमित कुमार ,आयुष राज,करीना कुमारी रहे। धन्यवाद ज्ञापन उच्च माध्यमिक विद्यालय विभूतिपुर उत्तर के प्रधानाध्यापक संदीप कुमार गुप्ता ने किया।
