मैट्रिक-इंटर के मेधावी छात्र हुए सम्मानित, शिक्षा के साथ संस्कार और अनुशासन पर जोर
मैट्रिक-इंटर के मेधावी छात्र हुए सम्मानित, शिक्षा के साथ संस्कार और अनुशासन पर जोर
मुजफ्फरपुर । मुजफ्फरपुर जिले के सकरा प्रखंड अंतर्गत गिरींद्र नारायण उच्च माध्यमिक विद्यालय चंदनपट्टी के लोक नायक जयप्रकाश नारायण सभा कक्ष में मैट्रिक , इंटर परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन कर किसी ने जिला टाॅप 10 में जगह बनाई तो किसी ने स्कूल टाॅपर रहें इस उपलब्धि से जिला से लेकर स्कूल और गांव समाज में खुशी
और गर्व का माहौल है इसी खुशी में विद्यालय परिवार की ओर से मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा में अव्वल आने वाले मेधावी छात्र छात्राओं को एक सादा समारोह का आयोजन कर सम्मानित किया समारोह की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक लालबाबू प्रसाद जबकि संचालन मो कलीम अशरफ ने किया। इस सम्मान समारोह’ में छात्र छात्राओं को काॅपी मेडल , प्रतीक चिन्ह देकर अतिथि व प्रधानाध्यापक के हाथों सम्मानित किया । मैट्रिक में आदित्य राज ने 471 अंक प्राप्त कर जिला टाॅप 10 में जगह बनाई जबकि इंटरमीडिएट साइंस में नरगिस परवीन 449 , आर्ट्स में इसिका राज़ 448 और कामर्स में मोहम्मद जकाउल्लाह ने 400 अंक प्राप्त कर विद्यालय टाॅप में जगह बनाये जिन्हें विद्यालय परिवार ने सम्मानित किया। साथ ही वार्षिक परीक्षा में प्रथम,द्वितीय, तृतीय और 10 श्रेणी में आने वाले नवी , दसवीं, ग्यारहवीं के छात्र छात्राओं को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर चंदनपट्टी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य प्रसिद्ध समाजसेवी शिक्षाविद् रंजीत कुमार सिंन्हा ने छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि परीक्षाओं में प्राप्त अंकों से खुद को कमतर नहीं आंकना चाहिए, बल्कि अपनी रुचि और क्षमता का आकलन कर कड़ी मेहनत करनी चाहिए। उन्होंने छात्रों को जीवन में ऊंची उड़ान भरने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के बाद भी विनम्रता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है।
अपने अध्यक्षीय भाषण में प्रधानाध्यापक लालबाबू प्रसाद ने वर्तमान शिक्षण पद्धति में शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों के समावेशपर जोर दिया। उन्होंने प्राचीन गुरुकुल परंपरा का उल्लेख करते हुए अनुशासन, संस्कार और शिक्षा के महत्व पर बल दिया। उन्होंने ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज के बच्चे मोबाइल में अधिक व्यस्त रहते हैं और उन्हें मोबाइल छोड़कर पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए।
उन्होंने छात्रों को बताया कि जीवन में हर व्यक्ति को सभी प्रकार के अवसर नहीं मिलते। उन्होंने मिले हुए अवसरों का सदुपयोग कर जीवन में आगे बढ़ने का प्रयास करने की सलाह दी। समारोह से कई शिक्षक व शिक्षिका ने भी संबोधित किया राष्टगान के बाद सभा समाप्त हुआ।
