असामाजिक तत्वों ने परवल की फसल को किया बर्बाद, लाखों की क्षति
असामाजिक तत्वों ने परवल की फसल को किया बर्बाद, लाखों की क्षति
विभूतिपुर/समस्तीपुर
थाना क्षेत्र के सिंघिया बुजुर्ग उत्तर पंचायत से एक अजीबोगरीब मामला प्रकाश में आया है। जहां असामाजिक तत्वों ने एक किसान के खेत में लगे परवल की फसल को जड़ से काटकर क्षतिग्रस्त कर दिया है। इस संबंध में पंचायत के उप मुखिया सह किसान अशोक कुमार राय ने बताया कि काफी मेहनत कर 8 कट्ठा खेत में परवल का फसल लगाए था। अभी फूल और फल देना शुरू है किया था कि असामाजिक तत्वों ने परवल की फसल को जड़ से कटकर तहस-नहस कर दिया है।लाखों की क्षति हुई है। वहीं फसल क्षति होने की जानकारी मिलते ही 20 सूत्री के सदस्य मनोज कुमार, आत्मा सदस्य कृष्णदेव प्रसाद सिंह पीड़ित किसान के खेत में जाकर क्षतिग्रस्त फसल को देखा। साथ ही इसकी सूचना प्रखंड उद्यान पदाधिकारी तथा आत्मा अध्यक्ष को देते हुए विभाग से सहायता मुहैया कराने की आग्रह किया है।
