सीबीएसई दसवीं में देवघर एवं सिद्धिविनायक के बच्चों ने लहराया परचम
विभूतिपुर/समस्तीपुर
सीबीएसई दशवीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट में देवघर पब्लिक स्कूल बिशनपुर एवं सिद्धि विनायक इंटरनेशनल स्कूल कल्याणपुर के छात्र-छात्राओं ने परचम लहराया है। देवघर पब्लिक स्कूल की छात्रा वैष्णवी कुमारी 93.4 प्रतिशत, दिवेश रंजन झा 91.2 प्रतिशत, तान्या राज 89.8 प्रतिशत तथा अंशु कुमारी 85.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय की मान सम्मान को बढ़ाया है। वहीं इन छात्र-छात्राओं की सफलता पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका कामिनी झा ने सभी छात्र छात्राओं की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी है। वहीं सिध्दी विनायक इंटरनेशनल स्कूल कल्याणपुर की छात्र-छात्रा आस्तिक आनंद 92 प्रतिशत, आस्था आनंद 90 प्रतिशत एवं विवेक शेखर 89.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय की मान सम्मान को बढ़ाया है। विद्यालय के निदेशक रमेश कुमार ठाकुर ने बताया कि सीबीएसई 10वीं बोर्ड में तीन छात्राओं ने 90 प्रतिशत के आसपास एवं शेष सभी छात्र छात्राओं ने बेहतर अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की है। उन्होंने सभी छात्र छात्राओं की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दिया है।