April 16, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

30 अप्रैल तक सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली रहेगी बाधित

30 अप्रैल तक सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली रहेगी बाधित

विभूतिपुर/समस्तीपुर

प्रखंड अंतर्गत विद्युत शक्ति उप केंद्र विभूतिपुर/नरहन,समर्था कल्याणपुर से जुड़े उपभोक्ताओं का विद्युत आपूर्ति 17 अप्रैल से 30 अप्रैल तक सुबह 8:00 बजे से दोपहर 1:00 तक बाधित रहेगी। बताया गया है कि दलसिंहसराय ग्रिड से निकलकर 33 केवी लाइन जो विभूतिपुर पावर सब स्टेशन में आता है वह लाइन 2004 में चालू हुआ था, जिसका मेंटेनेंस कार्य चल रहा है। आवश्यकता अनुसार पोल लगाने एवं पुराने तार को पूर्ण रूप से बदलने का कार्य किया जा रहा है। साथ ही न्यू पावर सब स्टेशन देसरी को चालू करने के लिए 33 केवी न्यू लाइन देसरी का कार्य किया जाएगा। जिसके कारण सुबह 8:00 बजे से दोपहर 1:00 तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विभूतिपुर/ नरहन, समर्था कल्याणपुर से जुड़े उपभोक्ताओं से अनुरोध किया गया है कि पानी की व्यवस्था ससमय कर लें एवं बिजली संबंधित आवश्यक कार्य सुबह 8:00 से पहले निपटा लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.