April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

गोरौल के आरपीसीजे उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलवरघाट में विश्व पृथ्वी दिवस पर विचार गोष्ठी, प्रकृति संरक्षण की दिलाई शपथ

गोरौल के आरपीसीजे उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलवरघाट में विश्व पृथ्वी दिवस पर विचार गोष्ठी, प्रकृति संरक्षण की दिलाई शपथ

गोरौल/वैशाली। संवाददाता नसीम रब्बानी , बिहार

 

➤ प्रकृति की रक्षा, जीवन की रक्षा और मिलकर पृथ्वी को सुंदर और हरा-भरा बनाएं उद्देश्य के साथ गोरौल प्रखंड के आरपीसीजे उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलवरघाट, गोरौल में विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई।

➤ कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक श्री अरविंद कुमार शरण ने किया जबकि संचालन शिक्षक उमेश कुमार प्रसाद सिंह ने किया।

➤ श्री अरविंद कुमार शरण ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में प्रकृति का संरक्षण और संवर्धन करना बहुत ही जरूरी है। इसके लिए स्वच्छता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। हमें निश्चित रूप से एकल यूज प्लास्टिक का बहिष्कार करने की जरूरत है।

➤ शिक्षक उमेश कुमार प्रसाद सिंह ने कहा कि पृथ्वी दिवस 22 अप्रैल को प्रतिवर्ष मनाया जाता है। पर्यावरण संरक्षण के लिए इस अवसर पर शपथ लेना एक महत्वपूर्ण कदम है जिसका मुख्य उद्देश्य पृथ्वी को स्वच्छ, हरा-भरा और सुरक्षित रखने का संकल्प लेना है।

➤ उपस्थित सभी शिक्षकों एवं बच्चों को शपथ दिलाई गई: “मैं प्रतिज्ञा करता हूं कि मैं अपनी पृथ्वी की देखभाल करूंगा। मैं अपनी धरती को स्वच्छ रखूंगा और यहां-वहां कूड़ा नहीं फेंकूंगा। मैं अधिक से अधिक पेड़ लगाऊंगा और प्लास्टिक का उपयोग कम करूंगा। पृथ्वी ही हमारा घर है, इसकी रक्षा करना मेरा कर्तव्य है।”

➤ इस अवसर पर कुमार चंदन, नीतू कुमारी, राकेश कुमार, जय कृष्ण पाठक, राहुल कुमार चौधरी, ऋतुराज, शिवानी, शबानाज, सुभद्रा कुमारी, आकृति कुमारी, मोहम्मद अब्दुल हक, पिंटू कुमार, अजीत कुमार निषाद, राजीव चंद्र प्रसाद बिसला, कुमार प्रभाकर एवं पंकज कुमार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.