धार्मिक अनुष्ठान से बनती है सामाजिक समरसता: मंत्री लखेन्द्र रौशन
धार्मिक अनुष्ठान से बनती है सामाजिक समरसता: मंत्री लखेन्द्र रौशन
रिपोर्ट: नागेंद्र कुमार/सुधीर मालाकार
पातेपुर (वैशाली)
प्रखंड क्षेत्र के सिमरबरा में चल रहे नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ में पातेपुर के विधायक सह बिहार सरकार के एससी-एसटी कल्याण मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन उर्फ लखेंद्र पासवान शामिल हुए।
मंत्री ने पहुंचते ही यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर मंडप में प्रवेश किया और पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनके साथ मुख्य यजमान व सेवानिवृत्त शिक्षक सह यज्ञ समिति अध्यक्ष सुरेश ठाकुर, वैशाली जिला भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी राकेश कुमार साह, शिक्षक रमेश कुमार रजक, मुखिया अशोक राय व सरपंच वीरेंद्र राय मौजूद रहे।
*मेले का भ्रमण, मंच से संबोधन*
आयोजकों ने मंत्री को स्थापित मूर्तियों और मेले का भ्रमण कराया। इसके बाद वे मंच पर पहुंचे। मंच से संबोधित करते हुए मंत्री लखेन्द्र रौशन ने कहा कि इस इलाके में इतने भव्य यज्ञ के आयोजन से उन्हें काफी प्रसन्नता हुई है। उन्होंने स्थानीय पुलिस प्रशासन से यज्ञ में शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करते रहने की अपील की।
*यज्ञ से शुद्ध होता है वातावरण*
मंत्री ने कहा, “यज्ञ के आयोजन से आसपास के लोगों को कई तरह का लाभ मिलता है। इससे वातावरण का शुद्धिकरण होता है और आपसी सौहार्द का माहौल कायम होता है। धार्मिक अनुष्ठान सामाजिक समरसता बनाता है।”
इस अवसर पर मंच पर भाजपा नेता राकेश कुमार साह, शिक्षक रमेश कुमार रजक, यज्ञ समिति अध्यक्ष सुरेश ठाकुर, मुखिया अशोक राय, सरपंच वीरेंद्र राय, पैक्स अध्यक्ष हरिशंकर सिंह, प्रमोद ठाकुर, राकेश पासवान, पहलाद सिंह, राजेश पासवान, अमरेश पासवान सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे।
