सिलिंडर विस्फोट से आधा दर्जन लोग जख्मी, दो घर जले
सिलिंडर विस्फोट से आधा दर्जन लोग जख्मी, दो घर जले
विभूतिपुर/समस्तीपुर
थाना क्षेत्र के केराई वार्ड 5 में बुधवार की रात्रि में गैस सिलिंडर विस्फोट होने से गृह स्वामी, पड़ोसी दंपति सहित आधा दर्जन लोग झुलस गए। सभी को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है। विस्फोट इतना तगड़ा हुआ कि दो घर भी जल गए। ऑन ड्यूटी चिकित्सक तुशांत ने बताया कि जख्मी केराई वार्ड 5 के ही हरेकृष्ण सिंह (75), उषा देवी (45), गोविंद कुमार (14), चंद्रबली सिंह (40), विभा देवी (35) और जितेन्द्र कुमार (21) हैं। सभी का उपचार जारी है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि खाना बनाने के क्रम में सिलिंडर में आग लग गई। गृह स्वामी सहित पड़ोसी सभी आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे कि इस बीच सिलिंडर विस्फोट हो गया। जिसके कारण आधा दर्जन लोग जख्मी ही गए और घर मे भी आग लग गई। अग्निशमन दस्ता और स्थानीय लोगों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया, परंतु तब तक दो घर भी जल गए। स्थानीय मुखिया चंद्रमणि प्रसाद सिंह ने घटना को पुष्टि करते हुए बताया कि खाना बनाने के क्रम में सिलेंडर में आग पकड़ ली। घर के लोग सहित पड़ोसी आग बुझाने का प्रयास कर ही रहे थे कि सिलिंडर विस्फोट हो गया जिसमें आधा दर्जन लोग जख्मी हुए और दो घर भी जले है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि घटना की सूचना के बाद थाना पुलिस जख्मी की स्थिति से अवगत हुई है।
