April 24, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

टाइटल: पृथ्वी दिवस पर ई-पत्रिका “प्रकृति प्रहरी” का ऑनलाइन विमोचन

टाइटल: पृथ्वी दिवस पर ई-पत्रिका “प्रकृति प्रहरी” का ऑनलाइन विमोचन

➤ पृथ्वी दिवस के अवसर पर “टीचर्स ऑफ बिहार” के तत्वावधान में त्रैमासिक ई-शैक्षिक पत्रिका “प्रकृति प्रहरी” का भव्य ऑनलाइन विमोचन समारोह आयोजित किया गया।

➤ पर्यावरण संरक्षण, हरित जीवनशैली और प्रकृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम 22 अप्रैल 2026 की रात्रि 8 बजे फेसबुक लाइव के माध्यम से प्रसारित हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक, विद्यार्थी एवं पर्यावरण प्रेमियों ने सहभागिता की।

➤ कार्यक्रम में अहसन, क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक, भागलपुर प्रमंडल, डॉ. रश्मि प्रभा, पूर्व संयुक्त निदेशक, SCERT पटना, महताब रहमानी, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी, BEPC पटना तथा सुजीत कुमार दास, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, मुजफ्फरपुर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने पत्रिका को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रेरणादायक पहल बताया।

➤ पत्रिका के संपादक अभिषेक कुमार, उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोपालपुर नेउरा, सरैया, मुजफ्फरपुर हैं। सह-संपादक के रूप में सिद्धांत जी, प्रोन्नत मध्य विद्यालय ईटहरी, बांका तथा आराधना कुमारी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय अजीजपुर, सरैया, मुजफ्फरपुर ने पत्रिका को समृद्ध बनाने में अहम भूमिका निभाई।

➤ इस पहल के मार्गदर्शक के रूप में टीचर्स ऑफ बिहार के फाउंडर शिव कुमार, टेक्निकल टीम लीडर शिवेंद्र प्रकाश सुमन एवं इवेंट लीडर केशव कुमार का विशेष योगदान रहा।

➤ पत्रिका के संकलन एवं डिजाइन का कार्य कुमार अभिषेक, उत्क्रमित मध्य विद्यालय सलेमपुर ढाब, कांटी, मुजफ्फरपुर एवं अन्य शिक्षकों की टीम द्वारा किया गया।

➤ इवेंट लीडर केशव कुमार ने कहा कि “प्रकृति प्रहरी” केवल एक पत्रिका नहीं, बल्कि एक सतत जन-जागरूकता अभियान है, जिसका उद्देश्य समाज के प्रत्येक व्यक्ति को प्रकृति का प्रहरी बनाना है। पत्रिका में “बिहार में गौरैया का महत्व”, “पेड़-पौधों की दुनिया”, “इको क्लब फॉर मिशन लाइफ”, पुनर्चक्रण पर आधारित बच्चों की कहानियाँ तथा पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कई लेख शामिल हैं।

➤ प्रदेश प्रवक्ता रंजेश कुमार, प्रदेश मीडिया संयोजक मृत्युंजय कुमार एवं तिरहुत प्रमंडलीय मीडिया प्रभारी मो. नसीम अख्तर ने बताया कि यह पत्रिका आने वाले समय में पर्यावरण शिक्षा और जन-जागरूकता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.