*जन सुराज पार्टी की महुआ-पातेपुर में बैठक: संगठन विस्तार और कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर जोर*
*जन सुराज पार्टी की महुआ-पातेपुर में बैठक: संगठन विस्तार और कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर जोर*
_रिपोर्ट: सुधीर मालाकार_
महुआ (वैशाली)
वैशाली जिला जन सुराज पार्टी जिला इकाई द्वारा जिला अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में महुआ एवं पातेपुर में कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई। बैठक में बड़ी संख्या में पार्टी के पुराने नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए और पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर बल दिया।
*पातेपुर में संगठन विस्तार पर मंथन*
पातेपुर के अंकित ट्रेड्स मार्केट कॉम्प्लेक्स में आयोजित बैठक में भारत सरकार के पूर्व मंत्री व पातेपुर से जन सुराज के उम्मीदवार दशई चौधरी ने जिला स्तर पर संगठन विस्तार, संगठन को मजबूत बनाने तथा पुराने साथियों को मुख्य धारा से जोड़ने पर जोर दिया।
बैठक में राज्य सलाहकार समिति सदस्य चंद्र देव सिंह, पूर्व जिला महासचिव राजदेव ठाकुर, जिला सलाहकार समिति सदस्य अवधेश पासवान, पूर्व जिला अध्यक्ष अमर कुमार सिंह, जिला महामंत्री हरिनंदन राय, पूर्व मुख्य जिला प्रवक्ता सुधीर मालाकार, पूर्व जिला उपाध्यक्ष विनय कुमार झा, डॉ. चंद्रशेखर कुमार, रत्नेश कुमार सिंह, पातेपुर प्रखंड पूर्व अध्यक्ष एहसान अली, दलित नेता सकलदीप राम, विक्की कुमार, संजीव कुमार जायसवाल, हरदेव कुमार सिंह सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखे।
*महुआ में गिले-शिकवे भुलाकर एकजुटता का संकल्प*
दूसरी ओर महुआ, चेहरा कला एवं नगर परिषद महुआ की संयुक्त बैठक संतपाल पब्लिक स्कूल हसनपुर ओस्ती में संपन्न हुई। इसमें सभी गिले-शिकवे भुलाकर संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।
बैठक में जिला अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, चंद्रदेव सिंह, अमर कुमार सिंह, जिला महामंत्री हरिनंदन राय, महुआ विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी इंद्रजीत प्रधान, जिला महिला अध्यक्ष पिंकी विप्लवी, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष राकेश रंजन सिंह, हाजीपुर लोकसभा प्रभारी अरविंद कुमार यादव, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष चेहरा कला सुनील शर्मा, पूर्व अध्यक्ष मो. सुल्तान, अखिलेश पासवान, पूनम चौधरी, इंदु कुमारी, रंजीत कुमार चौधरी, अभय कुमार सिंह, भुवनेश्वर प्रसाद यादव, रणजीत मिश्रा, नवनीत प्रधान, पूर्व अनुमंडल अध्यक्ष महनार अमोद कुमार मिश्र, पप्पू सिंह, सरिता साह, पूर्व निर्दलीय प्रत्याशी बबीता देवी, रंजन साह, मंजेश यादव, चंद्रभूषण कुमार, आनंद रोशन, राजेश कुमार समेत अन्य जन सुराजी नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
दोनों बैठकों में कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने और जनसंपर्क अभियान तेज करने पर सहमति जताई।
