April 24, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

विद्यालय से लाखों का उपस्कर चोरी,थाना में दिया आवेदन

विद्यालय से लाखों का उपस्कर चोरी,थाना में दिया आवेदन

विभूतिपुर/समस्तीपुर

थाना क्षेत्र अंतर्गत संचालित उत्क्रमित मध्य विद्यालय बन्हैती से गुरुवार की रात्रि अज्ञात चोरों ने लाखों की उपस्कर चोरी कर ली। मामले को लेकर विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेश ने स्थानीय थाना में एक आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। बताया है कि 24 अप्रैल को मैं नियत समय सुबह 6:30 बजे विद्यालय पहुंचा तो रसोईया द्वारा बताया गया कि लाउडस्पीकर का यूनिट,तार सीढ़ी के बगल में फेंका हुआ है। उपस्थित शिक्षकों एवं बच्चों के साथ जाकर देखा तो सही में लाउडस्पीकर का यूनिट एवं तार फेंका हुआ था। स्मार्ट क्लास के पास गया तो देखा ग्रिल टूटा हुआ था। अंदर प्रवेश करने पर पाया कि स्मार्ट क्लास से एलईडी कीमत 70000 रुपया, यूपीएस कीमत 10000 रुपया, म्यूजिक सिस्टम कीमत 11000 रुपया, एमप्लीफायर कीमत 4000 रुपया एवं कॉर्डलेस माइक कीमत 900 रुपया का गायब था। उपयुक्त सामान अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई थी। थोड़ी देर बाद स्थानीय चौकीदार व ग्रामीण विद्यालय पहुंचकर वास्तु स्थिति को देखा। प्रधानाध्यापक ने बताया कि इससे पूर्व भी 30 जनवरी को अज्ञात चोरों द्वारा विद्यालय से उपस्कर चोरी कर ली गई थी। जिसका आवेदन भी स्थानीय थाना में दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.