April 25, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

विभूतिपुर के कल्याणपुर में गैस की किल्लत से उपभोक्ता परेशान

विभूतिपुर के कल्याणपुर में गैस की किल्लत से उपभोक्ता परेशान

भीषण गर्मी के बीच घंटों धूप में खड़े होकर गैस लिए करना पड़ रहा है इंतजार

 

विभूतिपुर/समस्तीपुर

घरेलू एलपीजी गैस की किल्लत से आम उपभोक्ता काफी परेशान हैं।खासकर शादी विवाह व किसी अन्य समारोह के लिए उपभोक्ता को गैस के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।ऐसा ही गैस का किल्लत का एक नजारा शनिवार को विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत दलसिंहसराय सिंघिया मुख्यपथ एस एच 88 पर कल्याणपुर व धनिक चौक के बीच बड़दाहा चौर स्थित भागवत इंडेन गैस एजेंसी ग्रामीण वितरक पर देखने को मिला। जहां सुनसान इलाका न पानी की सुविधा, न छांव दोपहर का समय भीषण गर्मी के बीच धूप में गैस के लिए सैकड़ों उपभोक्ता सिलेंडर के साथ इंतजार करते नजर आए। वही ग्रामीण वितरक भागवत गैस एजेंसी का शटर बंद देखने को मिला। चिलचिलाती धूप व भीषण गर्मी के उपभोक्ता टकटकी लगाए अपना अपना सिलेंडर के साथ गैस का इंतजार कररहे थे। कुछ उपभोक्ता तो इधर-उधर छांव खोजते नजर आए। लेकिन अधिकतर धूप में खड़े होकर गैस का इंतजार कर रहे थे। सोचनीय बात यह है कि सरकार के द्वारा उज्ज्वला योजना के तहत हर घर मुफ्त कनेक्शन देकर गैस उपलब्ध कराने की संकल्प लिया गया था।आखिर इतनी भीषण गर्मी और धूप में उपभोक्ता के साथ अगर कोई अनहोनी होता है तो आखिर इसका जिम्मेदार कौन होगा?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.