छात्र-छात्राओं ने किया शैक्षणिक परिभ्रमण
छात्र-छात्राओं ने किया शैक्षणिक परिभ्रमण
विभूतिपुर/समस्तीपुर
प्रखंड अंतर्गत संचालित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय मुस्तफापुर के छात्राओं ने ट्विनिंग ऑफ स्कूल गतिविधि के तहत उच्च शिक्षण संस्थान राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय सरायरंजन एवं श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल का शैक्षणिक परिभ्रमण किया। यह परिभ्रमण प्रधानाध्यापक मनोज कुमार के नेतृत्व में कराया गया। जहां महाविद्यालय के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर रणधीर कुमार एवं अन्य के द्वारा छात्र-छात्राओं को ट्रेड, प्रयोगशाला, पुस्तकालय, कार्यशाला एवं कक्षाओं की मूलभूत जानकारी दिया गया। बच्चों के जिज्ञासा अनुरूप प्रश्नों का प्रत्यक्ष समाधान किया गया। इस परिभ्रमण से बच्चों में ज्ञानवर्धक एवं नई चेतना की जागृति हुई। बच्चों में तकनीकी एवं चिकित्सा के क्षेत्र में अग्रसर होने की रुचि बढ़ेगी। मौके पर विद्यालय की शिक्षिका गिरिमाला कुमारी, वंदना, डोली कुमारी, प्रीति कुमारी, ब्रजीत चौधरी, मुकेश कुमार, मोहम्मद इमरान, सीताराम सहनी, सौरभ कुमार, अजीत कुमार, आशुतोष कुमार, लिपिक मदनकांत सुमन मौजूद थे। परिभ्रमण वाहन को प्रबंध कारणी के शिक्षा प्रेमी सदस्य अशोक कुमार एवं मध्य विद्यालय मुस्तफापुर के प्रधानाध्यापक उमेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
