April 25, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

फसल क्षति अनुदान के लिए प्राप्त आवेदन का ससमय होगा सत्यापन

फसल क्षति अनुदान के लिए प्राप्त आवेदन का ससमय होगा सत्यापन

विभूतिपुर/समस्तीपुर

रबी फसल 2025-26 अंतर्गत मार्च महीने 2026 के तीसरे और चौथे सप्ताह में आंधी तूफान, असामयिक वर्षा और ओलावृष्टि से किसने की फसल की भारी क्षति हुई थी। किसनों की फसल क्षति को देखते हुए कृषि विभाग द्वारा समस्तीपुर जिला सहित 11 जिलों में हुई फसल क्षति का कृषकों से 20 अप्रैल से 5 मई तक इनपुट आवेदन मांगा गया है। जिसके आलोक में बिहार पटना के कृषि निदेशक सौरभ सुमन यादव ने संबंधित सभी जिला की कृषि पदाधिकारी को प्रभावित किसानों के फसल क्षति के लिए प्राप्त आवेदन का सत्यापन करने का निर्देश जारी किया गया है। बताया गया है कि 20 अप्रैल से ही डीबीटी पोर्टल पर प्राप्त आवेदन का सत्यापन करने की व्यवस्था की गई है।जिसके आलोक में जिला कृषि पदाधिकारी ने सभी कृषि समन्वयक, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक को निर्देशित किया है कि फसल क्षति के लिए कृषकों के द्वारा प्राप्त आवेदन का अति आवश्यक समझते हुए डीबीटी पोर्टल पर ससमय सत्यापन करना सुनिश्चित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.