April 30, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

संगठन सृजन अभियान की सफलता को लेकर जिला कांग्रेस कमिटी की बैठक संपन्न, संगठन सृजन अभियान को सफल बनाने का लिया संकल्प,

संगठन सृजन अभियान की सफलता को लेकर जिला कांग्रेस कमिटी की बैठक संपन्न, संगठन सृजन अभियान को सफल बनाने का लिया संकल्प,

सहदेई बुजुर्ग, 30.04.2026

संगठन सृजन अभियान को सफल बनाने एवं कांग्रेस पार्टी के विस्तार को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक दुबहा चौक पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमिटी ग्रामीण के जिलाध्यक्ष रंजीत पंडित ने की, जबकि संचालन मो. सलमान द्वारा किया गया।

बैठक की शुरुआत में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रंजीत पंडित, संगठन सृजन अभियान की तिरहुत प्रभारी समीक्षा शर्मा एवं कनेक्ट सेंटर के पंकज यादव का कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा सॉल एवं माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर तिरहुत प्रभारी समीक्षा शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने संगठन सृजन अभियान के तहत आम लोगों को प्रखंड, जिला एवं प्रदेश कमेटी तक जुड़ने का सुनहरा अवसर दिया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश कमेटी से जुड़ने के लिए दो से तीन हजार तथा प्रखंड एवं जिला कमेटी से जुड़ने के लिए लगभग दो सौ सृजन साथी तैयार करने होंगे।

प्रदेश कमेटी के नेता पंकज यादव ने कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित करते हुए बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त एवं सक्रिय बनाने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की मजबूती ही लोकतंत्र की मजबूती है, इसलिए जमीनी स्तर पर संगठन का मजबूत होना अत्यंत आवश्यक है।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रंजीत पंडित ने कहा कि देश और राज्य में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी एवं जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी मजबूती से आवाज उठा रही है। उन्होंने कहा कि संगठन सृजन अभियान के माध्यम से हर गांव, हर टोला और हर बूथ तक कांग्रेस की विचारधारा पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आपसी एकता और समर्पण के साथ अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ें तथा कांग्रेस को एक मजबूत विकल्प के रूप में स्थापित करने के लिए पूरी ताकत से कार्य करें।

बैठक में उपस्थित वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह, महुआ प्रखंड अध्यक्ष झड़ी राय, राजापाकर अध्यक्ष पवन दास, मनीष पासवान, मंजर हुसैन, उत्कर्ष महराज उर्फ बच्चा बाबू, पिंटू कुमार सिंह, उत्तम ठाकुर, राजकिशोर कुमार, संजीव कुमार यादव, मंजय कुमार, तपन कुमार, चंदन झा, राजनारायण राय, सद्दाम हुसैन, गणेश पासवान, सुबोध पासवान, राहुल कुमार, शिवनाथ पासवान, दिलीप ठाकुर, आयुष कुमार, एजाज आलम, मो. नसीम, मो. अशफाक, राजा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी संगठन को मजबूत बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई।

रंजीत पंडित
जिलाध्यक्ष (ग्रामीण)
वैशाली
मो. 9431070823

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.