May 3, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

*वैशाली: शराब माफियाओं से सांठगांठ में जंदाहा थानाध्यक्ष सस्पेंड*

*वैशाली: शराब माफियाओं से सांठगांठ में जंदाहा थानाध्यक्ष सस्पेंड*

 

रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
_हाजीपुर (वैशाली)

बिहार में शराबबंदी को सख्ती से लागू करने के बीच वैशाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जंदाहा थानाध्यक्ष पु०अ०नि० मनोज कुमार को शराब कारोबारियों से कथित सांठगांठ और संदिग्ध आचरण के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय, वैशाली द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कर्तव्य पालन में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्राप्त शिकायतों के आलोक में एसपी वैशाली ने अपर पुलिस अधीक्षक प्रेम सागर से जांच कराई थी।
*जांच में मिली संरक्षण की पुष्टि*
विभागीय जांच में उपलब्ध साक्ष्यों एवं तथ्यों के आधार पर प्रथम दृष्टया पु०अ०नि० मनोज कुमार द्वारा शराब कारोबारियों को संरक्षण देने की पुष्टि हुई है। यह आचरण पुलिस पदाधिकारी की आचरण एवं सेवा नियमों के प्रतिकूल है।
*तत्काल निलंबन*
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक वैशाली ने उनके विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
एसपी वैशाली ने साफ किया है कि शराबबंदी कानून के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही या मिलीभगत बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.