January 13, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

ट्रैक्टर की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक की मौत/रिपोर्ट रंजीत कुमार

ट्रैक्टर की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक की मौत/रिपोर्ट रंजीत कुमार

विभूतिपुर /समस्तीपुर

विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंघिया दक्षिण पंचायत स्थित भिड़ी टोला में ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सिंघिया दक्षिण पंचायत के वार्ड 14 भिड़ी निवासी नरेश पासवान का 25 वर्षीय पुत्र दिलीप पासवान के रूप में किया गया।घटना के संबंध में बताया जाता है कि दिलीप पासवान अपने परिवार के परवरिश हेतु एक निजी संस्थान में काम कर रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। जिससे युवक गम्भीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी अवस्था में स्थानीय लोगों के द्वारा उसे पीएचसी विभूतिपुर में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इस बीच मौका पाकर ट्रैक्टर चालक अपनी ट्रैक्टर लेकर भागने में सफल रहा। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में आक्रोश उठने लगा। आक्रोशित लोगों ने अपना आक्रोश प्रकट करते हुए पीएचसी में हंगामा करने लगा। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस पदाधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया एवं आवश्यक कार्रवाई में जुट गए।बता दें कि मृतक पत्नी लक्ष्मी देवी, पुत्र कार्तिक 3 वर्ष एवं रितिक 1 वर्ष को अपने पीछे छोड़ कर चले गए। वही अस्पताल परिसर में मृतक के मां, पत्नी,भाई एवं बहन का रो रो कर बुरा हाल था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.