April 24, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

विदेश कमाने गए युवक का सव आया घर।

विदेश कमाने गए युवक का सव आया घर।

पापी पेट के लिए विदेश कमाने गये एक युवक की मौत एक सप्ताह पूर्व हो गयी. मृतक थाना क्षेत्र के मखदुमपुर हरशेर गांव निवासी मो हारुन के 45 वर्षीय पुत्र मो फैय्याज बताया गया है. वह दुबई में काम करता था इसी क्रम में उसके शरीर पर मशीन गिर गया और उसकी मौत पिछले एक सप्ताह पूर्व हो गयी थी. गिरने के कारण हो गई, शुक्रवार की संध्या उसका शव गांव पहुचा . गांव में शव पहुचते ही परिजनों में कोहराम मच गया . सभी का रो रो कर बुरा हाल है. मां और पत्नी को अभी तक विश्वास ही नहीं हो रहा है फैयाज की मौत हो चुकी है. पत्नी बार बार मूर्छित हो जाती है. बताया गया है कि युवक 8 माह पूर्व कतर कमाने गया था वहीं काम कर रहा था इसी बीच कंपनी के काम से दुबई आया था . वहीं काम करने के क्रम मे मशीन उसके ऊपर गिर गया. मृतक अपने पीछे 3 छोटे छोटे बच्चो को छोड़ गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.