April 24, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

दवा दुकान में बिक रहा था विदेशी शराब पुलिस ने मारा छापा।

दवा दुकान में बिक रहा था विदेशी शराब पुलिस ने मारा छापा।

गोरौल थाना क्षेत्र के मोहनपुर मलंग चौक के निकट एक दवा के दुकान से 15 बोतल विदेशी शराब पकड़ा गया है. अवर निरीक्षक प्रशांत कुमार ने बताया कि शुक्रवार को गुप्त सूचना मिली कि दवा के कारोबार के आर में विदेशी शराब का धंधा करता है. सूचना पर पुलिस पहुची तो पुलिस गाड़ी को देखकर दो लोग भागने लगा, जिसे खदेड़कर पकड़ लिया गया. पकड़े गए व्यक्ति की पहचान गांव के ही अरविंद कुमार एवं बहादुरपुर गांव निवासी रंजन कुमार के रूप में हुई है.
दुकान की तलासी लिया गया तो लगभग 13 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया.
थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने शराब बरामदगी की पुष्टि करते हुए दो लोगो को मौके से गिरफ्तार करने की पुष्टि की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.