भारत के पुर्व प्रधानमंत्री कि पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई
युवा शक्ति के प्रतिक दुरदरशी नेता आधुनिक भारत के शिल्पकार राजीव गांधी भारत के पुर्व प्रधानमंत्री कि पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई, जनाब अकिल अंजुम साहब सिनियर कांग्रेस लिडर मधुबनी बिहार
मधुबनी संवाददाता मो सालिम आजाद
आज मधुबनी जिला कांग्रेस कार्यालय (ललित सभागार) में जिला अध्यक्ष (पश्चिम) श्रीमती मीना देवी कुशवाहा जी की अध्यक्षता में देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व० राजीव गांधी जी के 35वें बलिदान दिवस के अवसर पर एक भव्य श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना देवी कुशवाहा जी ने कहा:
”डिजिटल क्रांति से लेकर पंचायती राज तक, श्रद्धेय राजीव गांधी जी का जो योगदान युवाओं और गरीबों के लिए रहा है, उस सर्वोच्च बलिदान को कांग्रेस परिवार हमेशा याद रखेगा। उनके बताए रास्तों और सिद्धांतों पर चलना ही मधुबनी कांग्रेस का मुख्य लक्ष्य है। मधुबनी जिला के सभी कर्मठ युवा साथियों के साथ मिलकर हम स्वर्गीय राजीव गांधी जी के उद्देश्यों को धरातल पर सच करने के लिए हमेशा कार्यरत रहेंगे।”
इस गरिमामयी सभा में देश के लिए उनके सर्वोच्च बलिदान को शत-शत नमन किया गया और उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य साथी:महंत गोपाल झा दास जी, सत्येंद्र पासवान जी (पूर्व जिला उपाध्यक्ष), अकील अंजुम जी, विपिन कुमार झा जी, संतन पासवान जी, महंत मुकेश सिंह कुशवाहा जी, हरि किशोर यादव जी, राजकुमार ठाकुर जी (जिला मुख्य संगठन), अशोक कुमार जी (जिला अध्यक्ष, किसान कांग्रेस), राजकमल कुशवाहा जी, सुनीता कुशवाहा जी, अनिता कुशवाहा जी सहित भारी संख्या में कांग्रेस जन और कर्मठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
